Election Rewari : भगवान महावीर विद्यापीठ के त्रिवार्षिक चुनाव शांति पूर्वक संप्नन हुए। मोहित जैन प्रधान बने हैं। चुनाव परिणाम में घड़ी चुनाव चिह्न के छह प्रत्याशियों ने बाजी मारी जबकि उगता सूरज चुनाव चिह्न से केवल तीन प्रत्याशी सफल हो सके। दोनों अधिकारियों ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए समाज के आपसी सौहार्द के साथ-साथ चुनाव पर्यवेक्षक सत्यवीर सिंह व स्कूल स्टाफ का योगदान रहा।Election Rewari
मुख्य निर्वाचन अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव में 872 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए मोहित जैन व प्रदीप जैन के बीच मुकाबला रहा। मोहित जैन ने 509 मत प्राप्त किए जबकि प्रदीप जैन को 341 मत मिले, 22 मत रद्द किए गए।Election Rewari
इनकों मिले सबसे ज्यादा मत: भगवान महावीर विद्यापीठ के त्रिवार्षिक चुनाव में उप प्रधान पद के लिए सीमा जैन ने सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी विवेक जैन व नितिन जैन ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जैन समाज के मतदाताओं का आभार जताया है।Election Rewari
प्रधान इतने मतों से जीते: मोहित 138 मतों से विजयी रहे। उपप्रधान पद पर सीमा जैन सर्वाधिक 231 मतों से विजयी रही। सीमा को 542 मत व विनोद को 311 मत मिले। 19 मत रद्द किए गए। सचिव पद पर अमित जैन फिर से विजयी रहे उन्हें 436 मत और अरुण जैन को 409 मत मिले।
अमित 27 मतों से विजयी रहे। 27 मत ही रद्द हुए। सहसचिव पद के लिए प्रवीण जैन व अंकित जैन के बीच मुकाबला था जिसमें प्रवीण को 505 व अंकित को 326 मत मिले जबकि 41 मत रद्द हुए।Election Rewari
जबकि प्रवीण 179 मतों से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद के लिए सचिन जैन को 467 व नितिन जैन को 381 मत मिले जबकि 24 मत रद्द हुए। सचिन को 86 मतों से विजेता घोषित किया गया।Election Rewari
उन्होंने बताया कि शासकीय निकाय सदस्यों में दोनों गुटों के आठ सदस्यों में से मोहित गुट से विजयी रहे। निपुण ने 447, रविंद्र ने 480 व विजय 417 मत पाए जबकि प्रदीप गुट से प्रद्युम्न जैन 438 मत लेकर फिर से जीत हासिल करने में सफल रहे।Election Rewari
सदस्यों में 33 मत रद्द किए गए। अनुज जैन को 331, भारत जैन को 334, नितिन जैन को 351, पंकज जैन को 311 मत प्राप्त हुए।Election Rewari

















