मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Toll Tax Rate: हरियाणा में हाइवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना होगा महंगा, जानिए किस प्लाजा पर बढी कितना रेट

On: June 2, 2024 8:51 PM
Follow Us:

Toll Tax Rate: हरियाणा में चोरो ओर सडकों का जाल बिछाया जा रहा है। वहीं ये सडको का जाल अब वाहन चालकों के लिए मंहगा होने वाला है। दिल्ली- जयपुर (NH- 48) पर हरियाणा के गुरुग्राम से रेवाड़ी और जयपुर तक जाने के लिए अब अतिरिक्त टोल टैक्स का भुगतान करना होगा.

 

इतना ही नहीं सोहना- नूंह- अलवर या दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से होकर जयपुर तक के सफर में भी ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. इस सभी रूटो पर टोल टैंक्स बढाया जा रहा है. वाहन चालकों को 2 जून यानि आज रात 12 बजे से ये टैक्स बढा दिया जाएगा.

 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल टैक्स (Toll Tax) में बढ़ोतरी कर दी है भारत में टोल शुल्क मुद्रास्फीति के अनुरूप सालाना संशोधित किए जाते हैं और राजमार्ग संचालकों ने स्थानीय समाचार पत्रों में सोमवार से लगभग 1100 टोल प्लाजा पर 3% से 5% की वृद्धि की घोषणा करते हुए नोटिस दिए हैं।  बता दें कि देश में आम चुनावों के कारण अप्रैल में वार्षिक वृद्धि को रोक दिया गया था।

यह भी पढ़ें  Haryana AQI: हरियाणा में AQI 300 पार, GRAP-3 लागू, प्रदूषण रोकने के लिए कड़ी पाबंदियां बढ़ाईं गईं

साल दर साल इतना बढ़ा  Toll

2018/19 में 252 बिलियन से 2022/23 वित्तीय वर्ष में टोल संग्रह बढ़कर 540 बिलियन रुपये ($6.5 बिलियन) से अधिक हो गया। इसमें सड़क यातायात में वृद्धि के साथ-साथ टोल प्लाजा और शुल्कों की संख्या में वृद्धि से मदद मिली।

जानिए किन टॉल पर कितना बढेगा टैक्स

TOLL TAX

खेड़की दौला (NH 48) टोल प्लाजा

वाहनपुरानी दरनई दर
कार, जीप-वैन80 रुपये85 रुपये
हल्के कॉमर्शियल वाहन120 रुपये125 रुपये
बस-ट्रक245 रुपये245 रुपये
यह भी पढ़ें  Haryana Court News: कांग्रेस ने वार्डबंदी को हाईकोर्ट में दी चुनौती, नगर निगम चुनाव पर मंडराया खतरा

 

आईजीआई एयरपोर्ट टोल प्लाजा

वाहनपुरानी दरनई दर
कार, जीप-वैन20 रुपये25 रुपये
हल्के कॉमर्शियल वाहन30 रुपये35 रुपये
बस-ट्रक70 रुपये75 रुपये

 

 

गदपुरी टोल प्लाजा के नए रेट

वाहनपुरानी दरनई दर
हल्के वाहन कार, वैन120 रुपये180 रुपये
मिनी बस190 रुपये280 रुपये
बस या ट्रक टू एक्सल385 रुपये580 रुपये
मल्टी एक्सल595 रुपये890 रुपये
सात एक्सल755 रुपये1130 रुपये

 

किरंज टोल पर  शुल्क

वाहनपुरानी दरनई दर
कार, जीप, हल्के वाहन50 रुपये75 रुपये
एलसीवी, मिनी बस80 रुपये120 रुपये
बस, ट्रक165 रुपये250 रुपये
थ्री एक्सल185 रुपये275 रुपये
चार से छह एक्सल265 रुपये395 रुपये
सात एक्सल और इससे ज्यादा320 रुपये480 रुपये
यह भी पढ़ें  Acciendt News: रक्षा बंधन पर्व पर भाई के साथ बाइक से आ रही बहन की सडक हादसे में मौत, घर में छाया मातम

 

ये टॉल होगा सबसे मंहगा

सबसे महंगा सफर सोहना हाइवे पर रहने वाला है. यहां कार से एक तरफ की यात्रा के लिए 125 रूपए देने होंगे. मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए 125 रूपए में इस एक्सप्रेसवे का टोल भी जोड़ा जाएगा.

 

वाहन चालकों को 2 जून यानि आज रात 12 बजे से DND- KMP एक्सप्रेस-वे के किरंज टोल प्लाजा,  Delhi Agra Highway के गदपुरी और होडल टोल प्लाजा पर अब अतिरिक्त 10 रूपए टोल टैक्स देना पड़ेगा.

घामडोज टोल प्लाजा नई दर

वाहनपुरानी दरनई दर
कार, जीप-वैन115 रुपये125 रुपये
दो तरफ की यात्रा175 रुपये190 रुपये
मासिक पास3915 रुपये4220 रुपये
हल्के कॉमर्शियल वाहन190 रुपये205 रुपये

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now