हरियाणा: गुरुगाम-फरीदाबाद रोड पर बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर एक टोलकर्मी (Toll)ने करीब 17 लाख रुपये का चूना लगा दिया। सबसे अहम बात तो यह है रोजाना कलेक्शन कर रहे कर्मी भी उसके घोटाले का पकड नही सके।
जानिए कैसे लगाता था चूना
बंधवाडी टोल प्लाजा का संचालन का काम लोक निर्माण विभाग ने साउथ एशियन टालवेज को दे रखा है। टोल पर दो तरीके से टोल वसूलने के लिए पर्ची काटी जाती है। एक प्रकार की पर्ची कंप्यूटर से बूथ में काटी जाती है व दूसरी प्रकार की पर्ची हस्तचालित (हैंड हेल्ड) मशीन द्वारा काटी जाती है।
Haryana Murder News : गुरूग्राम में दर्जी की गला रेट कर हत्या
साउथ एशियन टालवेज कंपनी के अधिकारी आशीष भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि टोल पर सोनू हरसाना बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत था। कई महीनों से आईटी इक्विपमेंट हस्तचालित मशीन के साथ छेड़खानी करके प्रतिदिन चोरी कर रहा था।
लगभग 550 पर्ची काट कर उसका डेटा डिलीट कर देता था। उन कटी हुई पर्चियों को टोल कलेक्टर से वाहन चालकों को बंटवा कर सारा कैश उनसे ले जाता था।
प्रतिदिन लगभग दोनों मशीनों से 550 पर्ची कटवाते थे। उनको हमसे बटवाकर पैसे खुद ले जाते थे और हमसे बोलते थे की इनका कैशअप मैं खुद करा दूंगा। आरोपी ने करीब 17 लाख चूना लगा दिया है
Rewari: मां बेटी ने बस में जेब तरासी, जानिए कैसे गई पकडी?
टोल पर रोजाना होती है लगभग 18 लाख रुपये की कलेक्शन
बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर गुरुग्राम फरीदाबाद के बीच वाहनों की आवाजाही से करीब 18 लाख रुपये की रोजाना कलेक्शन होती है। कार का टोल एक तरफ का 30 और आने-जाने का 45 रुपये है।

















