NHAI : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर (NH 48 Dharuhera) 19 करोड़ की लागत से डिवाइडर पर मजबूत कंकरीट बैरियर लगाए जाएंगे।मई 2027 तक काम पूरा करने का टारगेट रखा है.Haryana News
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर (NH 48 Dharuhera) आए दिन हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए हाईवे को और सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है। हाईवे को एक्सप्रेस हाईवे की तरफ से बंद किया जाएगा। NHAI
हाईवे पर 19 करोड़ की लागत से डिवाइडर पर मजबूत कंकरीट बैरियर लगाए जाएंगे।मई 2027 तक काम पूरा करने का टारगेट रखा है.Haryana News
इन बैरियरों की खासियत यह होगी कि ये तेज रफ्तार से आ रही गाड़ियों को विपरीत लेन में जाने से रोकेंगे और टक्कर की स्थिति में भी बड़े हादसों की आशंका कम हो जाएगी।Haryana News
बता दें की अब तक कई हादसे इसलिए होते रहे हैं क्योंकि हाईवे पर लगे लोहे के गार्ड या कमजोर डिवाइडर भारी वाहनों की टक्कर झेल नहीं पाते। इस वजह से वाहन सीधे सामने वाली लेन में घुस जाते हैं और आमने-सामने की टक्कर से जनहानि होती है।Haryana News
हादसों पर लगेगा अंकुश : नए कंकरीट बैरियर आधुनिक तकनीक से बनाए जा रहे हैं जो लंबे समय तक टिकाऊ रहेंगे और सुरक्षा को भी मजबूत करेंगे। दिल्ली-जयपुर मार्ग दोनों और कंकरीट बैरियर लगाए जाएंगे । अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से न केवल सड़क सुरक्षा में सुधार होगा बल्कि यात्रियों में भी भरोसा बढ़ेगां
बार बार बना लेते है कट: हाईवे पर होटल ढाबे व पंप मालिक बार बार हाईवे पर आवागमन के लिए कट बना लेते है। कई बार एनएचएआई की ओर से ये कट बंद किए जाते है लेकिन वे बार बार बना लेते है। इसी को लेकर अब एनएचएआई पक्का काम करने जा रही है ताकि कोई कट नही बना सके।
हाईवे के दोनों तरफ अवैध रूप से कट बनाए गए हैं। हीरो होंडा चौक से बिलासपुर चौक तक ऐसे करीब 25 कट हैं, जिनसे गाड़ियां हाईवे पर एंट्री करती हैं। एनएचएआइ की ओर से भी हाईवे पर प्रवेश और निकासी के लिए एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं। इनके साथ ही लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर कट खोल लिए हैं।
कई जगहों पर तो कट हाईवे के नाले में मिट्टी पाट कर बनाए गए हैं। सर्विस लेन पर बनाई गई दुकानों के दुकानदारों ने ये कट अपनी सुविधा के लिए बनाए हैं। अन्य लोग भी कानून को किनारे रखकर इन कटों से हाईवे पर एंट्री करते हैं। पीछे से आने वाली तेज रफ्तार गाड़ियों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इससे कई बार तो गाड़ियां आपस में भी टकरा चुकी हैं।
3 फिट ऊँचे होंगे बैरियर: सुरक्षा की इलाज य बेरियर करीब 3 फीट ऊंचे बना ये जाएगे ताकि कोई वाहन हाईवे से सर्विस लाइन पर नहीं जा सके. दिल्ली जयपुर हाजीपुर करीब 39 किलोमीटर में ये बेरियर बनाए जायेंगे. बता दें कंक्रीट बैरियर पर रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएंगे ताकि रात को वाहन चालकों को कोई परेशानी नहीं हो.Haryana News
हाईवे पर कंकरीट बैरियर लगाने के लिए एक एजेंसी को टेंडर दिया जा चुका है.अवैध कट भी सारे बंद कर दिए जाएंगे. करीब 19 करोड़ लागत से बेरीकेट लगाये जायेगे
प्रकाश तिवारी, डिप्टी मैनेजर, हाईवे प्रधिकरण

















