Haryana Transfer: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने बुधवार को राज्य में 7 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। प्रदेश की गृह सचिव सुमिता मिश्रा की तरफ से जारी किए आदेशानुसार देखें किस अफसर को कहां और क्या नई जिम्मेदारी मिली है। आइए देखें पूरी लिस्ट…

वर्ष 1991 बैच के IPS आलोक कुमार को अब कमांडेंट होमगार्ड तथा सिविल डिफेंस का निदेशक लगाया गया है। 2003 बैच के IPS राकेश कुमार आर्य को IG स्टेट क्राइम ब्रांच, 2004 बैच के बी.सथीश बालन को IG STF व IG जेल का प्रभार सौंपा गया है।
2005 बैच के IPS मनीष चौधरी अब IG CID के साथ-साथ IG रेलवे एंड कमांडो, 2006 बैच के IPS अशोक कुमार IG PTC सुनारियां होंगे। 2007 बैच के IPS सिमरदीप सिंह को IG लॉ एंड ऑर्डर, नाजनीन भसीन को IG साउथ रेंज रेवाड़ी लगाया गया है।
HPS भारती डबास को SP ACB हरियाणा, अनिल कुमार को DCP गोहाना तथा तान्या सिंह को DSP हरियाणा मानवाधिकार आयोग के पद पर लगाया गया है।

















