दिल्ली: फरवरी में ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। अभी से अप्रैल जैसी गर्मी होने लगी है। देश के कई हिस्सों में पहले से ही अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। Haryana News: मसानी अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल हुआ डिब्बे में बंद, बजट में लेना भूली सरकार
जो आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता है। इस साल तीव्र गर्मी और लू को लेकर चिंताओं बढने लगी है। मौसम ने अलर्ट किया आगे छह तक ओर गर्मी बढेगी।
आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।
IMD के एक अधिकारी ने कहा कि मार्च के पहले 15 दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के एक या दो मौसम संबंधी उपखंडों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक तक बढ़ सकता है।
Haryana news: इन जिलों मे बनेगे नर्सिंग कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज, यहां देखिए लिस्ट
आईएमडी ने अलर्ट देत हुए कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।
आईएमडी ने फरवरी में असामान्य रूप से गर्म मौसम के लिए कई कारकों को जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बन्स) की अनुपस्थिति प्रमुख कारण है।
उल्लेखनीय है कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ बारिश लाते हैं और तापमान को कम रखने में मदद करते हैं। उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पश्चिम भारत के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

















