मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा के इन 115 गांवों की बदली किस्मत, सरकार की मॉडल गांव बनाने की योजना

On: July 3, 2025 10:14 AM
Follow Us:
The fate of these 115 villages of Haryana has changed

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के नूंह जिले के इन गांवों की किस्मत बदलने वाली है। हरियाणा के नूंह जिला प्रशासन ने जिले के 115 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रदीप अहलावत ने बताया कि इन गांवों में घर-घर से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र करने की व्यवस्था होगी। Haryana Breaking News

जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक घर को दो रंगों की डस्टबिन (हरी और नीली) दी जाएगी। पंचायत स्तर पर निगरानी समिति बनाई जाएगी और कचरा संग्रहण के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, कंपोस्ट खाद बनाने के लिए माइक्रो लेवल पर प्रबंधन केंद्र बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  पत्नी के हत्यारे को सात साज की सजा, जानिए क्या था पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को गांवों और घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित कैंप और रैलियों का आयोजन किया जाएगा। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएगी। हर घर में अलग-अलग डस्टबिन भी दिए जाएंगे। Haryana Breaking News

सुधारीकरण का काम चल रहा : रणबीर गंगवा

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार 30 जून को कहा कि नूंह जिले में इस समय करीब 106 किलोमीटर लंबाई में विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण का काम चल रहा है। साथ ही करीब 525 किलोमीटर लंबाई में विभिन्न सड़कों के कामों की अप्रूवल मिल गई है, जिनका कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें  गृ​ह मंत्री अनिल विज गुस्से में, रेवाड़ी, गुरूग्राम सहित 13 जिलों के 372 पुलिस जांच अधिकारियों को किया निलंबित

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक जिला नूंह की सभी सड़कों को सुधारने का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) के अधिकारियों से जिला में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और सभी कामों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कों से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होती है, बल्कि यह आर्थिक और सामाजिक विकास का भी एक अहम आधार बनती हैं। Haryana Breaking News

यह भी पढ़ें  Rewari News: खरखडा कार्यालय में तोड फोड, ओनर के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी. Video viral

जानकारी के मुताबिक, सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी सड़कों का निर्माण तय समय सीमा में पूर्ण हो और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गुणवत्तापूर्ण सड़कों से आमजन का सफर सुगम और बेहतर होगा, साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now