Rewari Accident: धारूहेड़ा: मसानी के पास हुए हादसे में कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर धारूहेड़ा पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खडे हो गए है। जबकि हादसे में घायल हुए प्रवीण की दोनों आंखों की रोशनी चली गई। हैरानी की बात यह है कि इतना गंभीर मामला होने के बावजूद पुलिस ने करीब एक महीने बाद सोमवार को मामला दर्ज किया है।Rewari Accident
बता दे मसानी के पास 3 जनवरी को पिकअप वाहन की टक्कर से जाटूवास के रहने वाला ऑटो चालक घायल हो गया था। हादसे के बाद प्रवीण को तुरंत रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। प्रवीण कई दिनों तक रोहतक में भर्ती रहा। पैर में गहरे जख्म और अन्य चोटों के चलते डॉक्टरों ने फिलहाल आंखों का ऑपरेशन करने से मना कर दिया और उसे घर भेज दिया। इस दौरान परिवार लगातार पुलिस से संपर्क करता रहा, लेकिन बयान दर्ज नहीं किए गए।Rewari Accident
थाना प्रभारी कश्मीर ने बताया कि प्रवीण की चाचा के चाचा राजेंद्र ने रविवार शाम को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रवीण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर में आई गंभीर चोट के कारण उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
















