मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

गांव-गांव पहुंच रही नशा मुक्त टीम, गुर्जर घटाल में ग्रामीणों को किया जागरूक

On: July 23, 2025 8:42 PM
Follow Us:

 

धारूहेड़ा: नशा मुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को नशा मुक्त टीम ने गांव गुर्जर घटाल का दौरा किया। निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में टीम ने डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों से बातचीत की और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

 

इस दौरान ग्रामीणों के साथ बैठकों का आयोजन कर नशे को सामाजिक बुराई बताते हुए इससे दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें  Kahtu shyam Train: फाल्गुनी मेले को लेकर रेलवे की तैयारी, रेवाड़ी से चलेगी स्पेशन ट्रेने

निरीक्षक रामपाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए समाज को एकजुट होकर पुलिस का साथ देना होगा।

गांव-गांव पहुंच रही नशा मुक्ति टीम, गुर्जर घटाल में ग्रामीणों को किया जागरूक
गांव-गांव पहुंच रही नशा मुक्ति टीम, गुर्जर घटाल में ग्रामीणों को किया जागरूक

उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति नशा करता है या नशे की सप्लाई करता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके लिए  हेल्पलाइन नंबर 1933 या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें  लाल किले से PM Modi का दिवाली तोहफा, GST में बड़े बदलाव का ऐलान

इस मौके पर एसएआई जितेंद्र चौहान ने भी ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे से दूरी बनाएं और अपनी ऊर्जा को पढ़ाई और खेलों में लगाएं ताकि अपने परिवार, गांव और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि अगर किसी परिवार में कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है, तो पुलिस उसकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now