मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Kahtu shyam Train: फाल्गुनी मेले को लेकर रेलवे की तैयारी, रेवाड़ी से चलेगी स्पेशन ट्रेने

On: January 29, 2026 7:46 AM
Follow Us:
railways news

Kahtu shyam Train: रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी–रींगस–रेवाड़ी और जयपुर–भिवानी–जयपुर रूट पर कुल छह एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार ये सेवाएं अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए शुरू की जा रही हैं। इन ट्रेनों का संचालन 16 फरवरी और 20 फरवरी से अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा, जिससे हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।Kahtu shyam Train

यहां पढे शेडयूल: रेवाड़ी–रींगस सेक्शन पर चार एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। रेलगाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी से रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 फरवरी से 28 फरवरी तक कुल नौ चक्कर लगाएगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर रात 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी।Train News

यह भी पढ़ें  Haryana News: इस शहर में बनेगा सबसे आधुनिक म्यूजियम, जानिए खासियत

रेलगाड़ी संख्या 09634 रींगस से रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल 21 फरवरी से 1 मार्च तक नौ चक्कर लगाएगी और दोपहर 2:05 बजे रींगस से चलकर शाम 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रहेगा। इन सेवाओं में 16 बोगियों वाली डेमू रैक शामिल की गई है।

ये ट्रेन भी शुरू: अलावा रेलगाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी से रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 से 28 फरवरी तक नौ चक्कर लगाएगी। यह ट्रेन सुबह 11:00 बजे रेवाड़ी से चलकर दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में रेलगाड़ी संख्या 09638 रींगस से रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल भी इसी अवधि में नौ चक्कर लगाएगी और दोपहर 2:55 बजे रींगस से चलकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: प्रॉपर्टी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! स्टांप ड्यूटी को लेकर हरियाणा सरकार का बडा फैसला

यहां होगा ठहराव: इन दोनों ट्रेनों का ठहराव कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर होगा। इनमें कुल 10 बोगियां शामिल होंगी, जिनमें आठ साधारण और दो गार्ड श्रेणी की होंगी।

दो एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाई: जयपुर–भिवानी रूट पर भी यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दो एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलगाड़ी संख्या 09733 जयपुर से भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल 16 से 28 फरवरी तक 13 चक्कर लगाएगी और शाम 7:00 बजे जयपुर से चलकर रात 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वहीं, रेलगाड़ी संख्या 09734 भिवानी से जयपुर एक्सप्रेश स्पेशल इसी अवधि में 13 चक्कर लगाएगी और शाम 4:05 बजे भिवानी से चलकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।Train News

यह भी पढ़ें  मौसम विभाग ने किया अलर्ट: ठड से बुरा हाल, जानिए कब मिलेगी ठंड से राहत ?

यहां होगा ठहराव: इन ट्रेनों का ठहराव ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली और चरखी दादरी स्टेशनों पर रहेगा। इनमें कुल 11 बोगियां होंगी, जिनमें नौ साधारण और दो गार्ड श्रेणी की होंगी।Train News

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now