मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Khatu Shyam : हरियाणा से खाटू श्याम के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू, यहां देखें टाइम टेबल

On: June 6, 2025 2:22 PM
Follow Us:
Khatu Shyam Special Train

Khatu Shyam Special Train: हरियाणा से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। रेलवे ने भक्तों के लिए तीन दिन स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। इन ट्रेनों के चलने से खाटू श्याम बाबा जाने वाले भक्तों को कोई परेशानी नहीं होगी। बताया जा रहा है कि रेलवे द्वारा खाटू श्याम बाबा के एकादशी मेले पर यात्रियों के लिए रेवाड़ी- रिंगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

यह ट्रेन 8 जून तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि हर एकादशी पर बाबा श्याम के भक्तों की भीड़ जाती है। इस बार निर्जला एकादशी, बड़ी एकादशी है। इसलिए बाबा श्याम के जाने वाले रेवाड़ी व नारनौल के भक्तों के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा प्लान, 50 करोड़ के टेंडर मंजूर

जानें टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 09633, रेवाड़ी- रिंगस मेला स्पेशल रेलसेवा 5 जून से शुरू हो चुकी है, जो 7 जून तक (3 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर अगली रात 1 बजकर 35 बजे रिंगस पहुंचेगी। यह ट्रेन नारनौल में रात 12 बजे पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09634, रिंगस – रेवाड़ी मेला स्पेशल रेलसेवा आज (छह जून से) शुरू होगी।

यह रिंगस से रात 2.20 बजे रवाना होकर सुबह 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट एवं माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह भी पढ़ें  Ambala Airport: अंबाला एयरपोर्ट से जल्द शुरु होगी उड़ान, रक्षा मंत्री कर सकते हैं शुभारंभ

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now