मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Narnaul: हरियाणा पुलिस को झटका, संदीप फौजी मर्डर केस में गेंगस्टर पपला गुर्जर बरी

On: November 24, 2023 9:21 PM
Follow Us:

हरियाणा: नारनौल में एडिशनल सेशन जज की कोर्ट ने हरियाणा-राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ पपला को रिहा कर दिया। विक्रम उर्फ पपला गुर्जर इस समय गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद है। उस पर कई मामले चल रहे हैं।Dharuhera: Delhi Jaipur Highway पर बंद किया ‘खूनी चौक’, जाम व हादसों से मिलेगी निजात

गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ पपला को गुरुवार को मर्डर के एक केस में अदालत ने रिहा कर दिया। पपला पर यह केस वर्ष 2014 में दर्ज किया गया था। गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana: बाइक चोर गिरोह का सरगना पकड़ा: 15 बाइक बरामद, चोरी की हुई बाइक से करते थे शराब का अवैध कारोबार

papla gujar 2

नारनौल की महेंद्रगढ़ रोड पर 23 दिसंबर 2014 को बाबा खेतानाथ परिसर के पास बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने संदीप फौजी नामक युवक की हत्या कर दी थी। केस की इन्वेस्टिगेशन के दौरान पुलिस ने इस हत्याकांड में विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को नामजद आरोपी बनाया। नारनौल के सिटी थाने में दर्ज FIR नंबर 522 में विक्रम उर्फ पपला गुर्जर पर आईपीसी की धारा 302, 34 व 120 बी के अलावा आर्म्स एक्ट भी लगाया गया था।रेवाड़ी में 4 से 17 दिसंबर तक राव तुलाराम स्टेडियम में होगी सेना भर्ती, जानिए जिला वाइज भर्ती शेडयूल

यह भी पढ़ें  Haryna Crime: रेवाड़ी में महिला से चैन छीनने वाला राजस्थान से काबू, बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा

 

इस केस की सुनवाई नारनौल के एडिशनल सेशन जज की कोर्ट में हुई। लंबे समय से चल रही सुनवाई के दौरान पुलिस अदालत में पपला गुर्जर पर लगाए गए आरोप साबित नहीं कर पाई। ऐसे में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद गुरुवार को अदालत ने विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को इस केस में बरी कर दिया।HTET के एडमिट कार्ड जारी, 408 परीक्षा केन्द्रोंं पर होगी परीक्षा, जानिए किन चीजों पर रहेगी पाबंदी

 

अदालत में जिरह के दौरान जब बचाव पक्ष ने इस पॉइंट को उठाया तो सरकारी वकील कोर्ट को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर अदालत ने पपला गुर्जर को संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपों से बरी कर दिया

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now