मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: रेवाड़ी पुलिस को मिली बडी सफलता, साइबर ठगी गिरोह के चार युवक काबू

On: December 19, 2024 10:30 PM
Follow Us:

Haryana: रेवाडी पुलिस को एक सफलता मिली है। महिला करो डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी वाले गिरोह से जुडे चार आरोपियो को किया है। ये आरोपी डिजिटल अरेस्ट करके उसके खात से ठगी करते है।

साइबर गिरोह पकडा: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने मोहल्ला सरस्वती विहार रेवाड़ी निवासी एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 4.49 रुपये ठगने के मामले में चार आरोपियों को काबू किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल के पुरानी अनाज मंडी निवासी अजीत व राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव शिवसिंहपुरा निवासी रोहित, कृष्ण कुमार व अजय पाल उर्फ बब्लू के रूप में हुई हैं।

यह भी पढ़ें  Bhiwadi News: भिवाड़ी का केमिकल युक्त पानी पहुंचा धारूहेड़ा, CM Haryana को भेजी​ शिकायत

CYBER CRIME

बता दे कि मोहल्ला सरस्वती विहार रेवाड़ी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 16 दिसम्बर को उसके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्स एप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह अंधेरी मुंबई से सीबीआई का स्पेशल ऑफिसर राजेश मिश्रा बोल रहा है। उसका केनरा बैंक में एक फर्जी खाता पाया गया है।

बाद में उसने वीडियो कॉल की, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में था। उसने कहा कि नरेश गोयल धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद है। उसके घर से तुम्हारा आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। अब तुम्हें भी इस मामले में गिरफ्तार किया जाएगा। महिला ने बताया कि पुलिस की वर्दी में देखकर वह घबरा गई।

यह भी पढ़ें  Royal Enfield Classic 650: युवा दिलों की धड़कन, भारत में 27 मार्च को होगी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स समेत सभी डिटेल्स

उसके साथ आरोपी ने वीडियो कॉल पर दो से तीन घंटे तक बात करते हुए पैसे की मांग की गई। उसने पहले बताए गए यूपीआई नंबरों पर 99 हजार रुपये और बाद में 3.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उससे और पैसों की मांग की गई, तो उसे हकीकत का पता चला।

इसको लेेकर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त चार आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल के पुरानी अनाज मंडी निवासी अजीत व राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव शिवसिंहपुरा निवासी रोहित, कृष्ण कुमार व अजयपाल उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत मे पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायगा।

यह भी पढ़ें  Haryana Police: हरियाणा सरकार बडा फैसला, अब इतनी उम्र के युवक देख सकेंगे भर्ती

जानिए किसने मुहैया कराया था बैंक खाता: इस बात का खुलासा हुआ है कि महिला द्वारा ट्रांसफर किए गए पैसे अजीत के खाते में गए थे। अजीत ने रोहित के कहने पर अपना खाता कृष्ण कुमार व अजय पाल उर्फ बब्लू के माध्यम से कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now