Crime News: कारोबारी से मंथली मांंगने वाला शातिर काबू, रेवाड़ी पुलिस ने लिया तीन दिन रिमांड पर

On: March 6, 2026 6:32 PM
Follow Us:
कारोबारी से मंथली मांंगने वाला शातिर काबू, रेवाड़ी पुलिस ने लिया तीन दिन रिमांड पर

रेवाडी पुलिस को शुक्रवार को एक बडी सफलता मिली है। थाना माडल टाऊन रेवाड़ी पुलिस ने करनावास में लकड़ी के स्क्रैप का धंधा करने वाले व्यक्ति से मंथली की मांग करने और उसके कारिंदों से मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव आसलवास निवासी सौरव के रूप में हुई है।Crime News

जानिए क्या था मामला: बता दे कि गत 4 मार्च को सेक्टर-3 रेवाड़ी सोसायटी में रह रहे मूल रूप से बिहार के चौपार खुर्द निवासी कन्हई कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह लकड़ी के स्क्रैप का कारोबार करता है। उसने करनावास में गोदाम बनाया हुआ है, जिस पर कार्य करने के लिए 30 श्रमिक रखे हुए हैं। गत 16 फरवरी को वह अपने गोदाम पर था। उसी दौरान एक युवक वहां आया। उसने अपना नाम गांव आसलवास निवासी दिनेश बताते हुए कहा कि उसे उसके गांव के रहने वाले सौरव ने भेजा है।

उसने फोन पर सौरव नाम के एक युवक से उसकी बात कराई। सौरव ने उसे हर माह 30 हजार रुपये देने की धमकी दी। मंथली नहीं देने पर उसके गोदाम को आग लगाने और उसे व उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी। उसने सौरव को पैसे देने से इनकार कर दिया था। कन्हई कुमार ने आरोप लगाया कि 4 मार्च को वह गोदाम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसके वर्कर मुकेश ने उसे फोन पर बताया कि एक सौरव नाम का युवक आया है। वह उससे बात करने के लिए धमका रहा है।

धमकी दी कहा मथली देनी होगी: इसके बाद वह गोदाम पर पहुंचा तो उसने 30 हजार रुपये हर माह देने की बात दोहराते हुए पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके तीन श्रमिकों को पीटकर घायल कर दिया। ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी।

तीन दिन रिमांड पर: रेवाड़ी पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए वीरवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव आसलवास निवासी सौरव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now