धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाइवे स्थित (NH 48 Dharuhera )जंगल बेबलर पर्यटन स्थल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम पौधरोपण अभियान चलाया। इस मौके पर पर्यटन एजीएम हरविंद्र सिंह यादव की ओर से नीम, अमरुद, सहजन, चितवन आदि 30 पौधों का रोपण किया गया एवं परिसर में पार्क की साफ सफाई की गई।Rewari News

स्वच्छता व पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रदेश में विरासत की हिफाजत के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान के अंतर्गत युवाओं को ऐतिहासिक स्थलों से जोड़ा जा रहा है।Rewari News
विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, जिसमें रखरखाव और स्वच्छता के लिए 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर अध्यापक संघ के प्रधान महावीर यादव इंद्रेश चौधरी राम किशन, धर्म पाल, बलबीर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

















