मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: धन्यवाद रैली में राव इंद्रजीत सिंह ने मांगों के इशारे में कसे कई तंज

On: June 15, 2025 5:36 PM
Follow Us:
रेवाडी में आयोजित धन्यवाद रैली में रविवार को काफी भीड उमडी। सीएम नायब सैनी ने रेवाडी करोडो की सोगात देकर लोगो को गदगद कर दिया।

Rewari News: रेवाडी में आयोजित धन्यवाद रैली में रविवार को काफी भीड उमडी। सीएम नायब सैनी ने रेवाडी करोडो की सोगात देकर लोगो को गदगद कर दिया। रैली में गर्मी होने के बावजूद काफी भीड उमड़ी।Rewari News

रैली में राव इंद्रजीत ने सबसे पहले तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ को चेताया। उन्होंने कहा- बरसात में राजस्थान की इंडस्ट्री का पानी आता है। हमने जो अवरोधक लगाया था, वह तिजारा वालों ने तोड़ दिया। अगर हमने बांध बनाया तो आपकी (बाबा बालकनाथ की) दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे।Rewari News

यह भी पढ़ें  HBSE Compartment Exam 2025: हरियाणा में इस दिन से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट के एग्जाम, बोर्ड ने घोषित की तारीख

CM RAILLY REWARI 6
रेवाड़ी से रोजना बडी मात्रा में मसानी बैराज में जहर वाला पानी छोड़ा जाता है, जिससे मछलियां मर जाती हैं। मसानी में गंदा पानी बंद करने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। लेकिन इसको लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है।

राव इंद्रजीत ने कहा कि देश के 22 वें एम्स में जाने के लिए रेल अंडरपास पर सवाल खड़े किए गए। उन्होंने कहा- अंडरपास में पिछले 3 महीने पानी भरा रहेगा, जिससे मरीज परेशान होंगे। मुख्यमंत्री से इस पर विचार करने की मांग की गई है। ये छोटी समस्या नहीं है इस का समाधान होना चाहिए।

यह भी पढ़ें  Virat Kohli: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, जा​निए कैसे

रैली में इंद्रजीत ने पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कोसली में पहले वाले मुख्यमंत्री कभी नहीं आए। यहां के लोग इंतजार करते रह गए। उन्होंने कहा- अहीरवाल नजरअंदाज करना ठीक नही है। कोसली ने अरविंद शर्मा को 75 हजार वोटों से जिताकर भेजा था। कोसली हल्के के विकास को लेकर गंभीरता दिखानी होगी

Rewari News
, रैली के बाद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नरम रहे। उन्होंने कई डिमांड आज पूरी कीं। जनता ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी। गर्मी के बावजूद आई और बैठी रही, लेकिन हमारी पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ।Rewari News

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के गांवों में बिजली कटौती का शैड्यूल हुआ जारी, फटाफट करें चेक

राव इंद्रजीत ने कहा अगर पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दक्षिण हरियाणा के विकास पर पूर्ण विराम लग जाएगा। विकास का लेकर इस समस्याओं का समाधान करवाना बहुत जरूरी है।Rewari News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now