मौसमछठ पुजाबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: बावल मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक कृष्ण कुमार और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली रहे मुख्य अतिथि

On: August 12, 2025 8:55 PM
Follow Us:
Rewari News: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत  हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल मंडल में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

Rewari News: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत  हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल मंडल में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक कृष्ण कुमार और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि अनिल रायपुर, तिरंगा यात्रा संयोजक सुभाष यादव, महामंत्री निहाल चौकन और जिला महामंत्री कुलदीप चौहान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिला मोर्चा की सदस्याओं और स्थानीय सरपंचों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।Rewari News

विधायक कृष्ण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने आह्वान किया कि हर नागरिक को इसके संरक्षण और सम्मान के लिए संकल्प लेना चाहिए।

Rewari News: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत  हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल मंडल में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
Rewari News: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत  हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल मंडल में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा PWD विश्रामगृह से शुरू होकर भगत सिंह चौक, छोटू राम चौक और अंबेडकर चौक होते हुए शहीदी स्मारक तक पहुंची। यहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से माहौल राष्ट्रगौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा। इस मौके पर जिला संयोजक कृपा जैमिनी, जिला सह संयोजक ओम प्रकाश चौहान और योगेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर बना, बल्कि क्षेत्र में देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now