धारूहेड़ा: भिवानी की मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में हासांका में सामाजिक संगठनों एक कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। मार्च की अध्यक्षता श्री कृष्णानाथ महाराज ने दी।Rewari News
कैंडल मार्च की शेरावाली माता के मंदिर से शुरू होकर गांव की गलियों से लेकर वापस मंदिर पहुचा। वहां कैंडल जलाकर मनीषा को श्रद्धांजलि दी गई। मार्च के दौरान युवाओं ने अपराध के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली।Rewari News
वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार एक ओर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इस मौके पर सूबेदार मनोज, संजीव, सुरेश, धमेंद्र, राहुल, शिव कुमार, अजय पूर्व सरपंच, नरशी, चंद्रभान आदि मौजूद रहे।

















