Rewari News: DTP ने ढहाई महेश्वरी में अवैध कालोनी

धारूहेड़ा:महेश्वरी में ढहाई अवैध कालोनी
धारूहेड़ा:महेश्वरी में ढहाई अवैध कालोनी

Rewari News : बार बार चेतावनी के बावजूद प्रोप्टी डीलर नियमों को ताक पर नई कॉलोनियां विकसित करने में लगे हुए हैं। डीटीपी की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुधवार को महेश्वरी में करीब दो एकड में विकसित की जा रही प्लोटिंग में जेसीबी चलवा दी। अवैध कॉलोनियां काटने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

DTP ने रेवाड़ी में ढहाई  दो एकड में बनी अवैध कालोनी
DTP ने रेवाड़ी में ढहाई  दो एकड में बनी अवैध कालोनी

जिला योजनागार अधिकारी मंदीप सिंहाग की अगुवाई में पुलिस बल के साथ पैराफेरी मार्ग स्थित महेश्वरी टीम पहुंची। वहां पर विकसित हो रही कॉलोनी की 3 डीपीसी व कच्चे रास्तो को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया।

अवैध रूप से कॉलोनियां काटने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। यह लोग प्लॉट खरीदने के इच्छुक लोगों को कॉलोनी जल्द नियमित होने का झांसा देकर प्लॉट बेचने का काम कर रहे हैं।

उनके चंगुल में आकर प्लॉट खरीदने वाले लोग जब निर्माण कार्य शुरू करते हैं, तो डीटीपी का दस्ता उनके अरमानों पर जेसीबी का पंजा फेर देता है। विभाग ने आमजन से अपील की है वे डिलरों के बहकावे में नही आए।

About Sunil Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by Sunil Chauhan