Rewari News : डीएमसी ब्रह्म प्रकाश ने बुधवार को धारूहेडा नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएमसी ने नगर पालिका में नगर पार्षदों की मीटिंग ली और वार्ड की समस्या को जाना और मौके पर नपा अधिकारियों को जल्द हल करने के निर्देश दिए। इतना ही औचक निरीक्षण में गंदगी देखकर मौके पर अधिकारियों को फटकार लगाई है।
बता दे कि डीएमसी को मौके पर कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी गायब मिलने की शिकायत मिली । उन्होंने कहा कि अधिकारियों का नगर पालिका में रवैया ठीक नहीं है। लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करे उनकी बात अच्छे से सुनें और समस्या का निदान करे।
डीएमसी ने अधिकारियों को आम लोगों के काम को सही समय पर करने के निर्देश दिए। Rewari News
नगर पालिका द्वारा बने टॉयलेट की साफ सफाई को लेकर कहा कि साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। नगर पालिका में अपनी समस्या लेकर आए आम नागरिकों से भी बातचीत की और उनकी समस्या के निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों की भी मीटिंग ली।
शहर की सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर कहा कि बारिश रुकने के बाद के पैच वर्क का कार्य होगा। शिकायत मिली ठेकेदार स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक नहीं कर रहा और शहर में अंधेरा छाया रहता है। सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है। उनको तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सचिव मोहित, नपा अध्यक्ष कंवर सिंह उप प्रधान सत्यनारायण सहित सभी पार्षद मौजूद रहे।

















