Rewari Crime News: बारिश के चलते नंदरामपुरबास में गिरा छत का छज्जा, महिला घायल

धारूहेडा: सुनील चौहान। कस्बे के गांव नंदरामपुर बास में बारिश के चलते छत का छज्जा गिर गया। जिसके चलते एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने जिला प्रशासन से मकान छज्जा मरम्मत के लिए राहत राशि दिलाने की मांग की है। लगातार तीन से कस्बे में बारिश के चलते जहां एक ओर जगह जगह जलभराव हो रहा हैं। वहीं माकन व दीवारें भी गिर रही है।

kusam w nandkisor bassनंदरामपुर बास मे नंदकिशोर के मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से नंदकिशोर की पत्नी कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत यही रही कि उस समय छज्जे के आस पास कुसुग में अलावा कोई ओर नहीं था। छज्जे गिरने से घायल होने कुसुम को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। श्रमिक नंदकिशोर की हालात पहले ही माली बनी हुई है, वहीं बारिश भी उसके लिए आफत बन आई है। नंदकिशोर ने जिला प्रशासन से राहत राशि दिलाने की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button