Rewari: महिला का अपहरण कर, दो लोगों ने किया सामूहि​क दुष्कर्म

रेवाडी: सुनील चौहान। बावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग व युवक पर अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एक गांव निवासी महिला ने बताया कि जनवरी में गांव निवासी दो व्यक्ति जब वह घर जा रही थी तभी उसका अपहरण कर ले गए। आरोपियों ने अपहरण के बाद उसका मुंह बांध दिया और गाड़ी में डाल लिया। इसके पश्चात उसे नहीं पता आरोपaी उसे कहां ले गए और वहां पर दोनों ने उसके साथ गलत काम किया।

इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ कई बार गलत काम किया और उसने जब विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह एक दिन आरोपियों के चंगुल से भी निकल गई थी लेकिन उसे बाद में फिर पकड़ लिया और जान से भी मारने का प्रयास किया। इस कारण वह डर गई। इसके बाद वह किसी तरह इनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। तत्पश्चात पीड़िता ने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी काबू:
एक अन्य मामले में खोल थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह रात के समय अपने घर के अंदर सोई हुई थी। बिजली जाने के कारण वह और परिवार के सदस्य बरामदे में आ गए थे। इसी दौरान एक युवक दीवार कूदकर उनके घर आ गया और आते ही उसने सोई हुई का मुंह और गला दबा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जिस पर उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button