राजस्थान के भाजपा लीडर ‘काकाजी’ का निधन

On: March 5, 2026 7:53 PM
Follow Us:
राजस्थान के भाजपा लीडर 'काकाजी' का निधन

BJP Leader Himmat Singh Singhvi Dies: राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता और बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र के हिम्मत सिंह सिंघवी का आकस्मिक निधन हो गया। वे करीब 78 साले के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में सदमा लगा है वहीं पार्टी कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा।’काकाजी’ के नाम से जाने वाले सिंघबी भाजपा के खास नेताओं में से थे।

मजबूत पकड: भाजपा कार्यकर्ता बताते है उनकी राजनीतिक जीवन के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पकड़ थी। क्षेत्र के हर समाज और वर्ग में उनका विशेष सम्मान था। इसी के चलते वे काका जी के नाम जाने जाते थे।

सिंघवी की खासियत यह थी कि वे संगठन में रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने और आपसी समन्वय बनाने में अहम भूमिका निभाते थे। जनसमस्याओं के समाधान को वे हमेशा प्राथमिकता देते थे।

खासा अनुभव बना मिशाल: हिम्मत सिंह सिंघवी लंबे समय से भाजपा की राजनीति से जुड़े हुए थे । उनका राजनीति में त्रउन्हें करीब 50 साल से अधिक का अनुभव था। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं से वे खास पहचान रखते थे। उन्हें क्षेत्र में स्नेहपूर्वक ‘काकाजी’ कहा जाता था।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now