मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana में 69,325 लोगों के लिए बनाए जाएंगे पक्के मकान, जानिए आपके शहर में कितने बनेंगे मकान

On: November 6, 2024 8:32 AM
Follow Us:
हरियाणा में 69,325 लोगों के लिए बनाए जाएंगे पक्के मकान, जानिए आपके शहर में कितने बनेंगे मकान

Haryana: हरियाणा के कई महिनों से अधर में लटके प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों को अब हरी झंडी मिल गई है। हरियाणा 69 हजार 325 मकान बनाए जाने है। इस् स्कीम मे त करनाल में 10, 328 सबसे ज्यादा तथा भिवानी में सबसे कम मकान रेवाडी में बनाए जाने है।

 

इस शहर में नही बनेगा एक भी मकान

बता दे कि हरियाणा में चरखी-दादरी ऐसा जिला है जिसमें इस योजना के तहत इस बार कोई मकान नहीं बनाया जाएगा। वही रेवाड़ी में केवल दो ही मकान बनाए जाएंगें।

 

हरियाणा में नायब सैनी की सरकार बनते ही नए मकान बनाने का नया टारगेटतय किया है।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2024-25 के तहत 69,325 लोगों के पक्के मकान बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  Bank Holidays in August 2025: तुरंत निपटा लें जरूरी काम, अगस्त महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

सबसे अहम बात यह है पिछले साल की अपेक्षा इस बार दस गुणा टारगेट ज्यादा दिया गया है। योजना के तहत पिछले साल 7 हजार 746 पात्र लोगों के पक्के मकान बनाए गए थे। जबकि इस साल 69 हजार 325 मकान बनाए जाने है

 

HOUSE YOJNA

इस योजना के तहत सबसे ज्यादा पक्के मकान करनाल जिले में 10 हजार 328 मकान बनेंगे। वहीं सबसे कम रेवाड़ी में दो मकान बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं चरखी-दादरी ऐसा जिला है जिसमें इस योजना के तहत इस बार कोई मकान नहीं बनाया जाएगा।

जानिए कितनी मिलती हॅै राशि

इस योजना के तहत सरकार की ओर से मकान बनाने के लिए एक लाख 38 हजार रुपये की राशि दी जाती है। इससे लिए पहले टीम सर्वे करेंगे तथा सही पाए जाने की इसके लिए किस्त जारी होगी।

यह भी पढ़ें  Delhi AQI News: सांस लेना हुआ मुश्किल, प्रदूषण चरम पर, सफदरजंग में विजिबिलिटी 200 मीटर

किस्तो में मिलेगी राशि: बता दे कि तीन किस्तों में एक लाख 38 हजार रुपये की राशि दी जाती है। बता दे कि कइ सालो से यह पोर्टल बंद कर दिया था। मकानो के लिए जब सर्वे किया पात्रता को लेकर काफी गडबडी मिली थी।

किस जिले में कितने बनेंगे आवास

जिला – आवास

गुरूग्राम – 313
हिसार – 3888
झज्जर – 3117
जींद – 4355
कैथल – 4939
करनाल – 10, 328
कुरुक्षेत्र – 6721
महेंद्रगढ़ – 1719
नूंह – 4543

भिवानी – 66
अंबाला – 2328
चरखी-दादरी- 00
फरीदाबाद – 195
फतेहाबाद – 866

यह भी पढ़ें  Railways News: Delhi- NCR से चलने वाली 20 ट्रेनें हुई रद्द, यहां देखिए List

पलवल – 420
पंचकूला – 570
पानीपत – 5875
रेवाड़ी – 02
रोहतक – 2836
सिरसा – 7242
सोनीपत – 5308
यमुनानगर – 2987

जानिए इसके लिए क्या है पात्रता Haryana

  • थ्री व फोर पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • कृषि यंत्र जैसे ट्रैक्टर सहित अन्य वाहन नहीं होने चाहिए।
  • इनकम टैक्स पेय न करता हो।
  • उपजाऊ भूमि दो एकड़ से ज्यादा न हो।
  • बंजर भूमि पांच एकड़ से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • सरकारी कर्मचारी घर का कोई भी सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • किसी के नाम कोई फर्म रजिस्टर नहीं होनी चाहिए।
  • 15 हजार से ज्यादा मासिक आय नहीं होनी चाहिए।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now