Haryana: हरियाणा में जल्द होगा नए जिले और तहसीलों का गठन, CM सैनी ने दी जानकारी

On: May 20, 2025 10:24 PM
Follow Us:
Haryana News

Haryana:  हरियाणा में नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप तहसील बनने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। अब इन लोगों का ये इंतजार लंबा होने वाला है। गृह मंत्रालय की तरफ से नए जिलों और उपमंडलों के गठन पर रोक लगा दी गई है। देशभर में 1 जुलाई से 2021 की जनगणना शुरू होगी।

विधानसभा में दी जानकारी
साल 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा की कुल जनसंख्या करीब 2 करोड़ 53 लाख थी। अब हरियाणा की आबादा 3 करोड़ के करीब पहुंच गई है। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के 2 विधायक गीता भुक्कल और रघुबीर सिंह तेवतिया ने मातनहेल और पृथला को उपमंडल बनाने की मांग की थी। इस पर राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि जनगणना के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

कमेटी का हो चुका गठन
हरियाणा सरकार ने नए जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और उप-तहसील बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। विकास एवं पंचायत मत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में बतौर सदस्य एवं निकाय मंत्री विपुल गोयल और संसदीय कार्य मामले मंत्री महिपाल सिंह ढांडा को जगह दी गई है। इस कमेटी की 3 मीटिंग हो चुकी है। कमेटी जिलों से आई डिमांड की स्टडी के लिए संबंधित प्रशासन को निर्देश दे चुकी है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now