मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Murder News: तीन बच्चों की मां ने की थी लव मैरिज, सात माह बाद ही प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

On: November 6, 2021 1:04 PM
Follow Us:

हरियाणा: सोनीपत में प्रेम विवाह करने वाले महिला को प्रेमी ने ही मौत के घाट उतार दिया। महिला की हत्या चाकू से वार कर की गई। इतना ही नहीं उसके शरीर पर ईंटों मारने के भी निशान मिले हैं। वारदात गोहाना क्षेत्र के मदीना गांव में हुई, जबकि उसके शव को भंडेरी रोड पर फैंका गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस को दिए बयान में महिला की सास (पहले वाले पति की मां) लक्ष्मी देवी ने बताया कि करीब 7 महीने पहले उसकी पुत्रवधु नीतू ने गांव मदीना के दिनेश कुमार के साथ कोर्ट-मैरिज की थी। नीतू मूल रूप से दिल्ली के शादीपुर की रहने वाली है। उसकी पहली शादी लक्ष्मी के बेटे सुंदर के साथ हुई थी। करीब आठ महीने पहले सुंदर की मौत हो गई थी। नीतू दिनेश के संपर्क में आई और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।

यह भी पढ़ें  स्वास्थ्य केंद्रों का होगा मूल्यांकन सर्वेक्षण, विजेता केंद्र को मिलेगे तीन लाख

बच्चों को लेकर विवाद:
लक्ष्मी ने बताया कि नीतू और सुंदर की शादी के बाद दोनों को 3 बच्चे हुए। नीतू उनको बहुत प्यार करती थी। बच्चों को वह शादी के बाद अपने साथ रखना चाहती थी, लेकिन दिनेश इसके लिए राजी नहीं था। दोनों के बीच इसको लेकर अकसर झगड़ा रहने लगा। तीनों बच्चे अब लक्ष्मी के पास गुरुग्राम के तिरपड़ी में रह रहे थे। कुछ दिन पहले नीतू तिरपड़ी आई थी। उसने बताया कि दिनेश उसे पैसे के लिए तंग करता है और बच्चों को भी पास नहीं रखना चाहता। उसके साथ मारपीट करता है।

यह भी पढ़ें  Haryana : हिसार से चंडीगढ़ की हवाई यात्रा इस तारीख से शुरू, जानें कितना लगेगा किराया

गांव आते ही मर्डर:
एक सप्ताह से नीतू तिरपडी में बच्चों और पहली सास के साथ थी। शुक्रवार को दिनेश ने फोन कर उसे गांव आने के लिए मजबूर किया। सुबह उसका गांव मदीना में भंडेरी रोड पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत बरौदा थाना पुलिस को दी। साथ ही लक्ष्मी को भी बुलाया गया। महिला के शरीर पर चाकू से वार के कई घाव थे। साथ ही उस पर ईंटों से भी प्रहार किए गए थे। हत्या बीती सायं हुई बताई गई। पूरी रात उसका शव रोड पर पड़ा रहा।

यह भी पढ़ें  रेवाडी में सहकर्मी ही निकला दगाबाज, पैसे भी नहीं दिए ओर जान भी ले ली

पुलिस ने शुरू की छानबीन:
बरोदा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार शनिवार सुबह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के क्षेत्र में एफएसएल ने सबूत जुटाए। पुलिस ने लक्ष्मी की शिकायत पर दिनेश के खिलाफ हत्या व दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now