मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Murder :लालच में कत्ल: प्रोपर्टी के लिए बहु ने पिता से मिलकर कर दिया सास का कत्ल

On: November 9, 2021 5:11 AM
Follow Us:

भिवानी: भिवानी में जमीन के लालच में एक बहू ने अपनी ही सास को मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग महिला पर एक-दो नहीं, बल्कि चाकू से 10 बार वार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिछले काफी समय से बहू सास पर जमीन-जायदाद खुद के नाम कराने को लेकर दबाव बना रही थी। मना करने पर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। भिवानी के न्यू भारत कॉलोनी में निवासी 73 वर्षीय संतरा देवी अपने बेटे जितेन्द्र व पुत्रवधू किरण व बच्चों के साथ रहती थी। पुत्रवधू किरण जीते जी सास से मकान व प्लॉट हड़पना चाहती थी। इसी लालच में उसने अपने पिता जींद निवासी राज सिंह व भाई विवेक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के बेटे जितेन्द्र ने बताया कि उसकी दोनों बेटियों, बेटे व साले ने संतरा को पकड़ लिया और पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर उसकी मां की हत्या कर दी। औद्योगिक थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now