मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Murder: प्राईवेट बस चालक की गोली मारकर हत्या, एक सप्ताह में तीसरी वारदात

On: March 7, 2022 9:11 AM
Follow Us:

हरियाणा: बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भय नही है। रोहतक में सोमवार को डीघल मोड के निकट बदमाशो ने गोली मारकर बस चालक की हत्या कर दी। एक सप्ताह में मर्डर की यह तीसरी वारदात है। वारदात पुरानी रंजिश से जुड़ी हुई है या कोई और बात है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो गया है। पुलिस इसकी अभी जांच कर रही है।

रूस का यूक्रन पर हमला जारी: उजडा शहर खारकीव, अफरातफरी के साथ पलायन

पुलिस के मुताबिक ने बताया कि रिटोली निवासी हंसराज (38) ने प्राइवेट बस ले रखी थी। हर रोज की तरह हंसराज सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे गांव से सवारियां भरकर वह रोहतक के लिए रवाना हुआ था। जब बस डीघल मोड़ पर पहुंची तो किसी ने पीछे से उसे गोली मार दी अचानक फायरिंग से बस में अफरा तफरी मच गई। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और तत्कालीन उसे पीजीआई ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पाकिस्तान से फिर की गुस्ताखी, बीएसएफ ने मार गिराया ड्रोन, 5 नशीली खेप बरामद

यह भी पढ़ें  Rewari: आशियाना विला रंगोली वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बने कह्नैया लाल शर्मा

इससे पहले बुधवार की शाम गांव में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक रोहित को गोली मार दी गई थी। जब हमलावर भागने लगे तो गांव के बुजुर्ग 60 वर्षीय राजेंद्र ने पकड़ने का प्रयास किया। हमलावरों ने उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि रोहित की पीजीआई मे मौत हो गई थी। इससे पहले भी गांव में गोली चलने की वारदात हो चुकी हैं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now