मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Power House Jonawas: बिजली निगम कार्यालय जोनावास में आधा से ज्यादा पद रिक्त? कैसे हो शिकायतों का निपटारा

On: August 22, 2025 7:23 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा :  बिजली आपूर्ति व्यवस्था पहले ही आए दिन बाधित रहती है, ऐसे में बिजली निगम जोनावास कार्यालय में स्टाफ की भारी कमी हालात को और बिगाड़ रही है। आलम यहां तक है कि निगग office  जोनावास में कुल स्वीकृत 78 पदों में से 32 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है।Power House Jonawasबता दे कि धारूहेड़ा में बढते लोढ के चलते जोनावास में 2021 में 33 केवीए सब स्टेशन मंजूर किया था। करीब दो साल तक यह धारूहेडा के अधीन ही चलता रहा। बाद में 2023 अप्रैल में जोनावास में कार्यालय स्थापित करके  इसे चालू कर दिया कि स्टाफ बढा दिया जाएगा।Power House Jonawas

यह भी पढ़ें  Haryana News: स्वरोजगार के लिए सूक्ष्म वित योजना एवं टर्म लोन योजना शुरू, जाानिए क्या है अंतिम तिथि

41 गांवों आते है इसमें: बता दे इस निगम कार्यालय के अधीन 41 गांव आते है।  लेकिन स्टाफ को लेकर विभाग गंभीर नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र का कुछ हिस्सा होने के चलते कम स्टाफ के चलते बडी परेशानी उठानी पडती है। इस निकम के अधीन करीब 15890 कनेक्शन है ऐसे में काम स्टाफ के चलते लोगों की शिकायतों का निपटारा समय पर नहीं हो पता है

ग्राहकों की शिकायतों के निस्तारण, फील्ड में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत, केबल रिपेयरिंग, मीटर रीडिंग, बिल वितरण और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए सीमित कर्मचारियों को ही तैनात किया गया है। ऐसे में एक ही कर्मचारी को कई जिम्मेदारियों को निभाना पड़ रहा है।Power House Jonawas

खाली पदों पर एक नजर

यह भी पढ़ें   Indian Railways: इस रेल्वे स्टेशन का 300 करोड़ रुपये की लागत से होगा कायाकल्प, मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

पद      स्वीकृत       खाली
एई       1            0
जेई       6            1
एएफएफ   6            1
एलएम     20        12
एएलएम    34          14
एसएसए   1           1
क्लर्क      10         03
कुल      78       32

स्थानीय उपभोक्ता लगातार बिजली कटौती, ओवरलोडिंग और फाल्ट जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण शिकायतों के समाधान में देरी हो रही है। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग और दबाव दोनों बढ़ जाते हैं, ऐसे में अधूरे स्टाफ के साथ आपूर्ति बनाए रखना विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, CET को लेकर आया बड़ा अपडेट

आदेश हुए हवाई: पिछले माह धारूहेड़ा की ओर से एमडी को खाली पदो की शिकायत होने पर एसई ने इस समस्या के समाधान के लिए रेवाड़ी से 5 स्टाफ जोनावास भेजने के आदेश जारी किए था। इतना ही कार्यालय की ओर से इसको लेकर लिखित आदेश् जारी होने के बावजूद किसी भी स्टाफ ने यहां पर ज्वाईन नहीं किया है।

sdo jonawas 32 पद रिक्त है। इस खाली पदो को लेकर कई बार  उच्चाधिकारियों को खाली  अवगत करवाया जा चुका है। फिलहाल तो कर्मचारी उपलब्ध है उन्हीं से काम चलाया जा रहा है। 5 कर्मचारी यहां पर आने थे लेकिन उन्होंने भी ज्वाईन नहीं किया है।
आशिश् मित्तल, एसडीओ, विद्युत निमग जोनावास

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now