Haryana Weather: हरियाणा में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है। 22 अगस्त से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस संबंध में 9 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
22 अगस्त से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में भारी बारिश का यलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी और गरज के साथ छींटों की भी संभावना है।
यलो अलर्ट वाले जिलों के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी मानसून का असर देखा जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, वर्षा की गतिविधियां 26 अगस्त तक प्रदेश भर में जारी रह सकती हैं।
आज (21 अगस्त) पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल जिलों में बारिश हो सकती है।
हाल ही में बारिश में थोड़ी कमी के कारण कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हालांकि आगामी दिनों में बारिश बढ़ने से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

















