मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Kidnep: व्यापारी के बेटे का अपहरण: दोस्तो ने छात्र के साथ मारपीट कर मांगी फिरोती

On: January 19, 2022 9:20 AM
Follow Us:

Kidnep:  रेवाड़ी जिले मे बदमाशो को पुलिस का बिल्कुल भी भय नहीं है। एक व्यापारी के बेटे को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बाद में बदमाशो मारपीट करके उसके पिता से फिरौती मांगी गई। इतना ही नहीं बदमाशों ने जबरन शराब भी पिलाई और फिर वीडियो बना लिया। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंचे पीड़ित ने अपने पिता को वारदात के बारे में जानकारी दी। सिटी पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Haryana News: मुंबई में युद्धपोत मे विस्पफोट: नौसेना में तैनात पानीपत का बेटा हुआ शहीद

क्या है विवाद: गांधी नगर निवासी संदीप पुत्र गिरधारी लाल ने पंजाबी मार्केट में पर्स की दुकान की हुई है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका 16 साल का बेटा मंगलवार की शाम 6 बजे दुकान से घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान सैनी स्कूल के पास कार लेकर खड़े गौरव उर्फ गोलू, रवि व नरेश नाम के तीन युवकों ने उसे किडनैप कर लिया। पहले कार में उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे शहर के शांति नगर में निखिल के घर पर ले गए।

Crime पेंट की जेब में रखी 30 हजार नकदी व कार्यालय से ट्रक चोरी

मारपीट कर मांगी फिरोती: बदमाशों ने 10 हजार रुपए की फिरौती मांगी। इतना ही नहीं उसके साथ लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट भी की गई। बदमाशों ने जबरन उसे शराब पिलाई और फिर वीडियो भी बना ली। बदमाशों ने 10 हजार रुपए देने की डिमांड की। करीब एक घंटे तक उसे घर में ही बंद करके रखा और पुलिस को बताने पर गोली मारने की धमकी दी। जब पीड़ित छात्र ने 10 हजार रुपए देने की हां कर दी तो उसे छोड़ दिया गया। बुरी तरह घबराया छात्र घर पहुंचा और पिता संदीप को आपबीती सुनाई।

Crime: जेमौटो डिलीवरी व्याय के हत्यारे हथियार के साथ दबोचे, जानिए क्यों की थी हत्या ?

मामला दर्ज कर जांच शुरू: संदीप ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिटी पुलिस ने संदीप की शिकायत पर आरोपी गौरव उर्फ गोलू, रवि, नरेश के खिलाफ धारा 342, 365, 386, 387, 506, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात ही पुलिस ने तीनों बदमाशों के घर दबिश भी दी, लेकिन वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now