मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IGU REWARI: 13वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन

On: September 14, 2025 5:48 PM
Follow Us:
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय , मीरपुर, रेवाड़ी में विश्वविद्यालय के 13वें स्थापना दिवस पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रेरक दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय , मीरपुर, रेवाड़ी में विश्वविद्यालय के 13वें स्थापना दिवस पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रेरक दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी द्वारा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं विश्वविद्यालय कुलगीत द्वारा किया गया।IGU REWARI
अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए यूजीसी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विजन और मिशन को विस्तार से बताते हुए विभिन्न कार्यक्रमों और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने एकेडमिक उपलब्धियां एवं छात्र-छात्राओं की शोध कार्यों में उपलब्धियों का ब्यौरा दिया।IGU REWARI
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय , मीरपुर, रेवाड़ी में विश्वविद्यालय के 13वें स्थापना दिवस पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रेरक दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय , मीरपुर, रेवाड़ी में विश्वविद्यालय के 13वें स्थापना दिवस पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रेरक दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया
उन्होंने विश्वविद्यालय की यूजीसी रैगिंग विरोधी नीति, प्रयोगशालाओं, कोर्स क्रेडिट प्रणाली, सूचना प्रणाली, नियम, शिक्षा प्रणाली और विश्वविद्यालय स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर करण सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष भर आयोजित होने वाले साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेड क्रॉस इकाइयों की गतिविधियों एवं उपलब्धियां के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और सभी से इनसे जुड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि हमने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू कर विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा से जोड़ने की पहल की है। शिक्षा केवल डिग्री लेने का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास का माध्यम है। शिक्षा हमें विचारवान और समाज के कल्याण के योग्य बनाती है।
श्रेष्ठ नागरिक ही श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें जीवन की असफलताओं से घबराना नहीं है, बल्कि परिश्रम और अनुशासन के साथ सकारात्मक सोच को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ते रहना है। उन्होंने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के द्वारा कहे गए कथन “उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” के द्वारा सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय , मीरपुर, रेवाड़ी में विश्वविद्यालय के 13वें स्थापना दिवस पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रेरक दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय , मीरपुर, रेवाड़ी में विश्वविद्यालय के 13वें स्थापना दिवस पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रेरक दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया
उन्होंने कहा कि मैं सभी विद्यार्थियों से उम्मीद करता हूं कि आप खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाएं, समय का सदुपयोग करें, अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए अपने कौशल को बढ़ाकर नई ऊर्जा के साथ एक अच्छे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे। उन्होंने सभी के साथ मिलकर संकल्प लिया कि हम सभी एकजुटता के साथ विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।IGU REWARI
लाइब्रेरियन प्रोफेसर पंकज कुमार त्यागी ने अटल बिहारी वाजपेई पुस्तकालय में उपस्थित विभिन्न शोध की पुस्तकों के संग्रहालय एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने शोध के विभिन्न भारतीय अनुसंधान संस्थानों के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया।
चीफ वार्डन प्रोफेसर सतीश कुमार ने महाराणा प्रताप पुरुष छात्रावास, रानी लक्ष्मी बाई महिला छात्रावास एवं भगिनी निवेदिता महिला छात्रावास की कार्यप्रणाली, सुविधाओं एवं उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी।
निदेशक युवा कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा ने कुलपति, उपस्थित सभी शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थियों व शोधार्थियों का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों से अवगत करवाते हुए सभी युवाओं से आह्वान किया कि आप भी खेलों में अपनी भागीदारी बढ़ाते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करें एवं विश्वविद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम भी रोशन करें। उन्होंने बताया कि  खेल विभाग विजेता छात्राओं को नगद पुरस्कार राशि प्रदान करता है।
विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुरूप किसी एक खेल को अपनाकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आगे बढ़े क्योंकि “खेलेगा भारत तो बढ़ेगा भारत”। उन्होंने सभी युवाओं को कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणवी गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विभिन्न मंचों पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now