HTET Exam Date: हरियाणा के युवाओं के लिए काम की खबर है। हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) अब 30 और 31 जुलाई को होगी। CET परीक्षा की तारीख घोषित होने के चलते इस परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 2024-25 की HTET परीक्षा को 26 और 27 जुलाई करवाने की तैयारी थी।
HSSC की ओर से 26 और 27 जुलाई को CET परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन प्रो. डा. पवन कुमार ने बताया कि HTET परीक्षा 30 और 31 जुलाई को कराने की तैयारी है।


















