HTET Exam Date: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर पवन कुमार व सेक्रेटरी मुनीष नागपाल ने की पत्रकार वार्ता
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 का आयोजन 30 व 31 जुलाई, 2025 को करवाया जा रहा है।
परीक्षा तीनों स्तरों (PRT, TGT, PGT) पर दो दिन में आयोजित करवाई जाएगी।
इस परीक्षा में प्रदेश भर में 4,05377 अभ्यर्थी 673 परीक्षा केन्द्रों पर प्रविष्ट होंगे।
30 जुलाई (बुधवार) को सांय 3:00 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा संचालित होगी।
इस परीक्षा में 399 परीक्षा केन्द्रों पर 1,20,943 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे।
31 जुलाई (वीरवार) को प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा संचालित होगी, इस परीक्षा में 673 परीक्षा केन्द्रों में 2,01,517 अभ्यर्थियों प्रविष्ट होंगे।
इसी दिन यानि 31 जुलाई (वीरवार) को सांय 3:00 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा संचालित होगी। इस परीक्षा में 280 परीक्षा केन्द्रों पर 82,917 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे।
प्रवेश पत्र जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे।
अभ्यर्थी को परीक्षा आरम्भ होने से 2 घण्टे 10 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। केन्द्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमैट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग इत्यादि अनिवार्य औपचारिकताएं समय से पूरी हो सकें।
परीक्षा के दौरान असली अभ्यर्थी के स्थान पर नकली अभ्यर्थी पाये जाने पर अभ्यर्थी के विरूद्ध प्रतिरूपण का मामला दर्ज करते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

















