मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

HPSC HCS Notification 2026: हरियाणा में DSP, SDM बनने का मौका, जानिए क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

On: January 31, 2026 8:58 PM
Follow Us:

HPSC HCS Notification 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विभिन्न विभागों में कुल 102 अधिकारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 6 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग के अनुसार इन पदों पर चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जाएगी।

 

हरियाणा सिविल सर्विस वैकेंसी 2026 डिटेल्स

पद का नामवैकेंसी
HCS (एग्जीक्यूटिव ब्रांच)24
डीएसपी (DSP)08
ईटीओ (ETO)27
डीएफसीएस (DFSC)02
एआरसीएस (ARCS)03
एईटीओ (AETO)22
टीएम (TM)07
ए क्लास तहसीलदार (अप्रेंटिस)03
ए क्लास नायब तहसीलदार (अप्रेंटिस)05
कुल102
यह भी पढ़ें  फिल्म निर्माताओं की पंसद बना रेवाडी लोको शेड, जानिए क्या है खासियत?

 

इस भर्ती के तहत हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 24 पद, उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के 8 पद, उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ETO) के 27 पद, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) के 2 पद, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के 3 पद, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी का 1 पद, सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी के 22 पद, यातायात प्रबंधक के 7 पद, प्रथम श्रेणी तहसीलदार के 3 पद और प्रथम श्रेणी नायब तहसीलदार के 5 पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: रेवाड़ी में कालूवास चौक पर क्यों लगाया जाम, ये वजय आई सामने

आयोग के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किया गया है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

 

 

हरियाणा HCS 2026 जरूरी डिटेल्स

भर्ती निकायहरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC)
परीक्षाहरियाणा सिविल सर्विस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) और अन्य संबद्ध सेवाएं
पदों की संख्या102
विज्ञापन संख्या22/2026
ऑफिशियल वेबसाइटhpsc.gov.in
आवेदन शुरू होने की तारीख26 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक
आवेदन करने की आखिरी तारीख26 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक
आयुसीमा18 से कम और 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। डीएसपी के लिए अधिकतम उम्र 1 जनवरी 2026 को 27 वर्ष तक हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रियाप्रीलिम्स, मेन्स , इंटरव्यू
भर्ती का नोटिफिकेशन HPSC HCS Recruitment 2026 Notification PDF
आवेदन शुल्कहरियाणा DSC, OSC, BC-A, BC-B, ESM, EWS, महिला, DESM, DSC, OSC, BC-A, BC-B, ESM कैंडिडेट्स को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। राज्य के अनारक्षित और अन्य वर्गों को 1000 रुपये फीस ऑनलाइन भरनी होगी। हरियाणा के पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं है।
यह भी पढ़ें  Gurugram: हरियाणा के इस शहर की होगी कायाकल्प, इतना बजट मंजूर

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now