हरियाणा : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पदों की संख्या के मुकाबले 4 गुना ज्यादा आवेदन मिलने पर एक बार फिर भर्ती प्रकिया को लेकर बडा बदलाव किया जा रहा है। इससे पहले भर्ती के लिए अब तक केवल लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होता था परन्तु अब उन्हें स्क्रिनिंग टेस्ट भी देना होगा।Dharuhera Murder Case: अवैध संंबंधो के शक के चलते की थी हत्या
नगेटिव होगी मार्किग: सबसे अहम बात यह है ज्यादा आवेदन की वजह से आयोग भर्ती प्रकिया को जटिल बनाना चाहता है, ताकि योगय अभ्यर्थी ही साक्षात्कार तक पहुंच पाए। इससे पहले नगेटिव मार्किग नही होती थी, जबकि इस बार में एक- चौथाई की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
जानिए क्यो बदला पेटर्न:
आयोग ने पंचायत विभाग में SDE की भर्ती नवंबर 2022 में निकाली गई थी तो जनसंख्या नियंत्रण बोर्ड में साइंटिस्ट ग्रुप बी की भर्ती के लिए मई में आवेदन हुए थे। आयोग की तरफ से बुधवार कों सबडिवीज़नल ऑफिसर, माइनिंग ऑफिसर, ADA और साइंटिस्ट के परीक्षा पैटर्न कों बदल दिया है. ADA भर्ती की आवेदन प्रक्रिया फ़रवरी 2023 में पूरी हो चुकी है।
अभ्यर्थी जैसे ही अप्लाई करते है उसके साथ ही, सिलेबस के आधार पर तैयारी में लग जाते हैं। ऐसे में पुराने पैटर्न पर तैयारी कर रहे युवाओं को अब नया पैटर्न पढना होगा. यदि आवेदकों की संख्या कम रहती है तो स्क्रीनिंग नहीं ली जाएगी. वहीं, अब पेपर भी अंग्रेजी में होगा।
जानिए कैसे होगी भर्ती:
बता दे कि सबसे पहले 2 घंटे का स्क्रिनिंग टेस्ट लिया जायेगा। उसमें 100 प्रश्न होंगे जों ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। 80 प्रतिशत सिलेबस 2 विषय से संबंधित होगा, बाकी सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, इतिहास, भूगोल, राजनीति, इकोनॉमिक्स और कल्चर हरियाणा से संबंधित प्रश्न होंगेै
इस पेपर में 25 प्रतिशत कटऑफ रखी गई है। मेरिट के आधार पर कुल पदों के 4 गुना को सब्जेक्ट टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
इसके बाद दूसरा टेस्ट सब्जेक्ट का होगा। इसमें 3 घंटे में 150 अंकों का सब्जेक्टिव पेपर लिया जाएगा.। इसमें पास होने के लिए 35% अंक प्राप्त करने होगें।Rewari: Dharuhera मे संविधान निर्माता को किया नमन, निकाली शोभा यात्रा
इस प्रकिया के बाद सब्जेक्ट टेस्ट में चुने गए दो गुना को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसका Weightage 12.5% अंकों का रहेगा। टेस्ट व इंटरव्यू के अंक मिलाकर मेरिट बनेगी।
अचानक बदला पेटर्न तैयारी के बना बाधक: आयोग ने लिखित परीक्षा के पैटर्न में भी तब बदलाव किया है, जब भर्तियों के लिए विज्ञापन हुए काफ़ी वक़्त हो चुका है। ऐसे में अभी युवा पुराने पैटर्न पर ही तैयारी में जुटे थे लेकिन अब उन्हें नए पैटर्न के अनुसार परीक्षा के लिए तैयारी करनी होगी। इतना ही नहीं बदलाव होने से पहले की गई तैयारी बेकार हो गइ्र है।















