Honda SP 125: भले ही इंडिया में होंडा नंबर वन का खिताब लेने के चूक गई हो लेकिन Honda SP 125 भारत में एक अत्यधिक पसंद की जाने वाली कम्यूटर बाइक है, जो अपने उत्कृष्ट डिजाइन, विश्वसनीयता, और ईंधन दक्षता के कारण यूथ की पसींदा बाइक बन चुकी है। कम कीमत, ज्यादा फीचर्स व यूथ की पंसींदा बाइक ने बाजार में धूम मचा दी है।
Honda SP 125 इंजन और परफॉर्मेंस: Honda SP 125 एक 123.94 सीसी के 4-स्ट्रोक, SI सिंगल-सिलेंडर इंजन से संचालित होती है, जो 7500 RPM पर 10.87 PS की अधिकतम शक्ति और 6000 RPM पर 10.9 Nm का टॉर्क प्रदान करती है। इंजन की डिज़ाइन इसे शहर के व्यस्त ट्रैफिक में आराम से चलने योग्य बनाया हुआ, जिससे राइडर्स को रिलेक्स मिलता है। Honda SP 125
Honda SP 125 ईंधन दक्षता: Honda SP 125 की सबसे बड़ी ताकत इसकी ईंधन दक्षता है, जो 63 kmpl तक पहुंचती है। 11 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ, यह लंबी दूरी की यात्रा के लिए दमदार मॉडल है। साफ जाहिर है इस मॉडल में राइडर्स को बार-बार ईंधन भरने की चिंता नहीं रहती।
Honda SP 125 तकनीकी विशेषताएँ: इस बाइक में कई आधुनिक यानि लेटैस्ट फीचर्स हैं, जैसे कि डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर और टैकोमीटर, जो उपयोगकर्ताओं के लिए अनुकूलित अनुभव पेश करते हैं। इसके अतिरिक्त, बाइक में Bluetooth मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा भी है। इसी सुविधा के चलते राइडर्स अपने स्मार्टफोन्स को बाइक से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
Honda SP 125 की कीमत : Honda SP 125 की कीमत ₹92,110 से लेकर ₹1 लाख तक है, जो वेरिएंट और राज्य के आधार पर अलग अलग हो सकती है। इस कीमत में मिलने वाले बेहतरीन फीचर्स और प्रदर्शन को देखते हुए, यह बाइक सच में “वैल्यू फॉर मनी” का एक बेहतरीन विकल्प है।

















