मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Hisar-Delhi Flight Cancellation: विंटर शेड्यूल के तहत हिसार-दिल्ली हवाई सेवा बंद, विस्तार से जानिए नया विंटर शेड्यूल

On: December 14, 2025 4:31 PM
Follow Us:
Hisar-Delhi Flight Cancellation: विंटर शेड्यूल के तहत हिसार-दिल्ली हवाई सेवा बंद, विस्तार से जानिए नया विंटर शेड्यूल

Hisar-Delhi Flight Cancellation: हरियाणा में बढ़ती धुंध को देखते हुए DGCA ने हिसार एयरपोर्ट (Hisar Airport) के लिए नया विंटर शेड्यूल (Winter Schedule) जारी कर दिया है। इसके तहत हिसार से दिल्ली के लिए चलने वाली फ्लाइटें 16 दिसंबर से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। वहीं अब हिसार (Hisar) से अयोध्या (Ayodhya) के लिए हफ्ते में एक बार ही फ्लाइट जाएगी।

यह नया शेड्यूल (Schedule) 15 जनवरी तक लागू रहेगा। हिसार-दिल्ली (Delhi-Hisar) और दिल्ली-हिसार (Delhi-Hisar) के हवाई रूट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब हिसार एयरपोर्ट (Hisar Airport) से केवल शुक्रवार शनिवार और रविवार को ही हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी। बाकी दिनों में कोई फ्लाइट नहीं चलेगी। मात्र नौ महीने में ही हिसार से दिल्ली की हवाई सेवा बंद कर दी गई है।Hisar-Delhi Flight Cancellation

यह भी पढ़ें  Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट के पास जमीन लेना हुआ आसान! मात्र इतने लाख रुपए में खरीदे प्लांट

बताया जा रहा है कि हिसार (Hisar) से दिल्ली (Delhi) के लिए काफी कम यात्री मिल रहे थे। इसी वजह से इस रूट पर हवाई सेवा बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा हिसार-अयोध्या रूट (Hisar-Ayodhya Route) में भी बदलाव किया गया है। पहले यहां सप्ताह में दो दिन फ्लाइट चलती थी लेकिन अब सिर्फ एक दिन ही फ्लाइट चलेगी। वहीं हिसार (Hisar) से जयपुर (Jaipur) के लिए पहले एक दिन फ्लाइट चलती थी जिसे अब बढ़ाकर दो दिन कर दिया गया है।Hisar-Delhi Flight Cancellation

यह भी पढ़ें  Weather Alert: हरियाणा में फिर बदला मौसम, जानिए कल कहां कहां होगी मूसलाधार बारिश

पहले हिसार (Hisar) से चंडीगढ़ (Chandigarh) के लिए फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन यानी मंगलवार गुरुवार और शनिवार को चलती थी। लेकिन अब इसकी संख्या कम कर दी गई है और अब यह फ्लाइट केवल शुक्रवार को ही चलेगी। पहले फ्लाइट का समय सुबह 12:35 बजे था जिसे बदलकर शाम सवा 4 बजे कर दिया गया है। वहीं चंडीगढ़ (Chandigarh) से हिसार ((Hisar)) आने वाली फ्लाइट का समय भी बदला गया है। पहले यह सुबह 11:10 बजे उड़ान भरती थी अब इसे सुबह 9:50 बजे कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, पिता-पुत्र की हुई दर्दनाक मौत

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now