मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Heat Waves: हरियाणा राजस्थान -दिल्ली सहित इन राज्यों में भीषण गर्मी का कहर! IMD ने लू का रेड अलर्ट किया जारी

On: May 24, 2024 2:49 PM
Follow Us:

Heat Waves: Haryana में लू कहर का बरस रहा है। कही बीमार तो कई मौत की सूचनाए मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार हिसार में भीषण गर्मी और लू के चलते दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अस्पतालों गर्मी से हुई बीमार लोगो की भीड भरी हुई है।

पुलिस ने अुनसार उकलाना क्षेत्र में गर्मी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं आजाद नगर स्थित किसान कॉलोनी में अत्यधिक शराब पीने और गर्मी के कारण 34 वर्षीय सिकंदर की मौत हो गई।

दोनों शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल के शवगृह में करवाया गया है और विसरा जांच के लिए  Medical Collage  अग्रोहा भेजा गया है।
47 डिग्री के आसपास तापमान और लू के थपेड़ों से लोगों का जीना बेहाल हो गया है.

यह भी पढ़ें  शर्मशार: हरियाणा के Dharuhera में Water Bill का 2.52 करोड बकाया

GARMI 1
विभाग ने किया Alert : मौसम विभाग ने 5 दिन का अलर्ट जारी है। गर्मी तेजी से बढती जा रही है। लू के थेपडो से लेगो का ​जीना मुहाल हो गया है। जिला प्रशसन ने आमजन से अपील कि वे धूप में घर नहीं निकलें। गर्मी के चलते बाजार में सन्नाटा छाया हुआ है।

किसान कॉलोनी में रहने वाला सिकंदर मजदूरी करता था। उसके दोस्त अजय ने बताया कि वह कमरे में अकेला था. वह दिन भर में जो भी कमाता था, शाम को शराब पीने में उड़ा देता था। कमरे के अंदर कोई पंखा नहीं था। उन्होंने बताया कि कल भी उन्होंने शराब पी और कुछ नहीं खाया था।

Heat Waves अत्यधिक शराब पीने और गर्मी के कारण बुधवार रात उसकी मौत हो गई। रात को जब हम उसके घर गये तो उसका शव आंगन में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक की पत्नी से संपर्क किया, लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें  New Railway Line: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला यहां बिछाई जाएगी 176 KM लंबी नई रेल लाइन; 784 गावों को होगा फायदा

मंडी में मिला शव: पता चला कि व्यक्ति की मौत गर्मी के कारण हुई है। पोस्टमॉर्टम से यह भी पता चला कि मौत गर्मी की वजह से हुई है।
उकलाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी परिसर में एक व्यक्ति का शव मिला है। उनकी उम्र करीब 65 साल है। शव की पहचान नहीं हो सकी हैै

गर्मी से बचाव के उपाय

मौसम विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए कई उपाय सुझाए हैं। बच्चों और वृद्धजनों को मौसम विभाग की सलाह के मुताबिक कम से कम ही घर से निकलना चाहिए। बाकी लोगों को भी जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है। इसके अलावा खुद को हाइड्रेटेड रखने को भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें  अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर NAAC–AIU की सख्ती के बाद हरियाणा सरकार भी उठाने जा रही ये बडा कदम

 

राजस्थान के 22 जिलों में लू और भीषण गर्मी के चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और  दिल्ली के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, ऐसी स्थिति में हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है।

इन राज्यों में ज्यादातर इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उसके आसपास रहने की संभावना है। इन राज्यों में रात को भी गर्म हवाओं का अहसास हो रहा है और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now