बोर्ड की 12वीं और 10वीं कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम की संभावित तिथियां तय कर दी गई हैं। इसमें सबसे पहले 12 मई को 12वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा और उसके बाद 15 मई को 10वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
इसकी पुष्टि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने की है। इसके अलावा बोर्ड द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार 10वीं के परीक्षार्थियों को गणित विषय की परीक्षा में 10 ग्रेस अंक दिए जाएंगे।
बोर्ड सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं पर मार्किंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और बोर्ड ने अब इन परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की संभावित तिथियां तय कर दी हैं।

















