मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: हरियाणा की स्टेट हेल्थ एजेंसी ने दी चेतावनी, इलाज को मना करने वालों की अब खैर नहीं

On: August 10, 2025 8:51 PM
Follow Us:
Ayushman Card

Breaking News: हरियाणा में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीजों का इलाज बंद करने पर सरकार ने निजी अस्पतालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। स्टेट हेल्थ एजेंसी (एसएचए) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी संगीता तेतरवाल ने स्पष्ट किया है कि यदि पैनल में शामिल कोई अस्पताल इलाज से मना करता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे अस्पतालों को पैनल से बाहर करने और लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें  बुजुर्ग की हत्या करने वाले इनामी आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार दो साल बाद काबू, जानिए कहां छीपे हुए थे

पिछले दो दिनों से राज्यभर के निजी अस्पतालों में योजना के तहत मरीजों का उपचार पूरी तरह ठप है। किसी भी जिले में ऑपरेशन नहीं किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हरियाणा शाखा के आह्वान पर डॉक्टर बकाया भुगतान की मांग को लेकर विरोध जता रहे हैं। विरोध के चलते सभी 22 जिलों में आयुष्मान योजना की सेवाएं बंद हैं।Breaking News

एसएचए के अनुसार, सूचीबद्ध अस्पतालों को भुगतान “पहले आओ, पहले पाओ” पद्धति से जारी किए जा रहे हैं। सीईओ संगीता तेतरवाल ने कहा कि एजेंसी जिला कार्यान्वयन इकाइयों और अन्य माध्यमों से लगातार अस्पतालों के संपर्क में है, और सभी को आश्वस्त किया गया है कि लंबित भुगतान जल्द से जल्द जारी कर दिए जाएंगे। सरकार का कहना है कि मरीजों की सुविधा से कोई समझौता नहीं होगा और इलाज में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now