मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Weather Update: हरियाणा के 7 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, 27 से फिर एक्टिव होगा मानसून

On: July 26, 2025 7:56 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update: There will be heavy rain in 7 districts of Haryana today, monsoon will be active again from 27th

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज शनिवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश के आसार है। वहीं 27 जुलाई से बारिश की संभावनाएं बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अंबाला और यमुनानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज मौसम साफ रहने की संभावना
IMD के अनुसार आज प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह से साफ रहने के आसार है। वहीं बाकी बचे 7 जिलों पंचकूला,अंबाला यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 0 से 25 फीसदी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें  पूर्व मुख्य मंत्री राव बिरेंद्र सिंह पुण्य तिथि पर विशेष: हरियाणा के इस दिग्गज नेता के आगे इंदिरा गांधी भी हो गई थी फेल, बुरी तरह से हारा था कांग्रेस का प्रत्याशी

27 जुलाई को बारिश
24 से 26 जुलाई तक मानसून कमजोर पड़ने के बाद 27 जुलाई से एक बार फिर से मानसून एक्टिव होगा और बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। मौसम विभाग ने कल 27 जुलाई को फतेहाबाद और सिरसा को छोड़कर सभी 20 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जिसके तहत हिसार, जींद, भिवानी में 0 से 25 फीसदी बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुरूक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में 25 से 50 फीसदी बारिश के आसार है। जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश के आसार है।

यह भी पढ़ें  राजस्थान रोडवेज से गहनों से भरा बैग चोरी, CCTV में कैद हुई फुटेज

28 जुलाई को 8 जिलो में बारिश का अलर्ट
हरियाणा में 28 जुलाई को मानसून एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने 28 जुलाई को सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। सिरसा में 0 से 25 फीसदी बारिश के आसार है। वहीं फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 50 से 75 फीसदी और चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 फीसदी बारिश के आसार है साथ ही इन 8 जिलो में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है

यह भी पढ़ें  Political News: लोकसभा में भाजपा की असलियत आई सामने, जैसा किया वैसा भरा: डॉ. एमएल रंगा

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now