Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के 6 जिलों में सुबह से बारिश शुरू हो गई है। इसमें हिसार, जींद, रेवाड़ी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और फरीदाबाद शामिल है।
मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 6 जिलों कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश की संभावना जताई है। यहां गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा बाकी 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नमी भरी हवाओं से हरियाणा में बरसात हो रही है। 10 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
















