मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Weather News: इस दिन मौसम लेगा करवट, छह जिलों के अलर्ट जारी

On: December 10, 2025 9:41 PM
Follow Us:
Weather Update:

Haryana Weather News: हरियाणा में ठंड की मार लगातार बढ़ती जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार और गुरुवार के लिए राज्य के कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर राजस्थान से लगे छह जिलों सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी और नारनौल में अगले दो दिन तक तेज ठंडक बनी रहेगी।

 

सबसे ठंडा इलाका रहा नारनौल

राज्य में सबसे कम तापमान नारनौल में रिकॉर्ड किया गया जहां पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके अलावा यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। वहीं भिवानी में सबसे ज्यादा 26.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ठंड ने हरियाणा के 12 जिलों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। इनमें नारनौल महेंद्रगढ़ सोनीपत हिसार सिरसा रोहतक पंचकूला गुरुग्राम करनाल फरीदाबाद कैथल और नूंह शामिल हैं। अंबाला का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा जबकि भिवानी में यह 13 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ।

पहाड़ों से आई ठंडी हवाओं ने तापमान घटाया

पहाड़ों से मैदानों की ओर आ रही ठंडी और आईसी हवाओं ने हरियाणा में तापमान में तेजी से गिरावट ला दी है। मंगलवार को राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

12 दिसंबर से आएगा नया मौसम परिवर्तन

मौसम विभाग ने बताया है कि 12 दिसंबर से हरियाणा में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएगा। इससे ठंड और तेज होगी और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात के समय तापमान में और कमी आने की संभावना है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now