Political News: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन हुए हंगामे ने सदन के माहौल को गरम कर दिया। मंत्री कृष्ण बेदी और कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान के बीच हुई तीखी नोकझोक के कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को हस्तक्षेप करना पड़ा।
इसी क्रम में मंत्री महिपाल ढांडा का भी कांग्रेस MLA बीबी बत्रा के साथ टकराव हुआ। इसके अलावा, CM नायब सैनी ने भी बीबी बत्रा के दावों को चुनौती दी। मंत्री विपुल गोयल और कांग्रेस MLA आफताब अहमद के बीच भी बहस हुई, जिससे सदन का माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
आज, 11 मार्च को, बजट सत्र का तीसरा दिन है, जिसमें प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद गवर्नर के अभिभाषण पर चर्चा होगी। कांग्रेस पार्टी कई मुद्दों पर हमलावर भूमिका में रहेगी, विशेषकर CAG रिपोर्ट को लेकर हंगामा होने की संभावना है।
यह बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा, जिसमें CM नायब सैनी 17 मार्च को अपना पहला बजट पेश करेंगे, जो लगभग 1.95 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है। इससे पहले पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर ने 1.89 लाख करोड़ का बजट पेश किया था। Political News
चार घंटे चली बैठक: सोमवार को हुए सत्र की कार्यवाही चार घंटे चली और फिर मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। साथ ही, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने हरियाणा ट्रैवल एजेंट का पंजीकरण और विनिमय विधेयक 2024 वापस लेने का प्रस्ताव रखा, जिसे सरकार फिर से संशोधित करके लाने की योजना बना रही है।
17 मार्च को होगा बजट पेश: बता दे हरियाणा में यह बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा। CM नायब सैनी 17 मार्च को अपना पहला बजट पेश करेंगे। संभावना है कि 1.95 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर ने 1.89 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।
सोमवार को बजट सत्र की कार्यवाही 4 घंटे चली। जिसके बाद इसे मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने सदन में हरियाणा ट्रैवल एजेंट का पंजीकरण और विनिमय विधेयक 2024 वापस लेने का प्रस्ताव रखा। सरकार इसे संशोधित करके लाएगी।
















