मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Toll Plaza : हरियाणा की सड़कों पर यात्रा होगी महंगी, एक अप्रैल से टोल दरों में होगा इजाफा

On: March 23, 2025 1:00 PM
Follow Us:
Haryana Toll Plaza

Haryana Toll Plaza : हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई हैं। एक अप्रैल से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा टोल टैक्स की दरे बढ़ाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वर्तमान समय में प्रदेश के अंदर NHAI की सड़कों पर कुल 55 टोल टैक्स प्वाइंट हैं। जानकारी के अनुसार प्रत्येक टोल प्लाजा पर मौजूदा दरों में 4 से 5 फीसदी के बीच बढ़ोतरी होने की संभावना है।

NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 1 अप्रैल 2025 से टोल की नई दरें लागू होंगी। हालांकि, इससे एक सप्ताह पहले ही सभी टोल प्वाइंट पर मौजूदा दर के आधार पर अगले दर में वृद्धि होती है। बहादुरगढ़ क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस वे, रोहद टोल प्लाजा और छारा टोल प्लाजा आते हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather: हरियाणा में तापमान में गिरावट की चेतावनी, हल्के बादल और कोहरे से मौसम बनेगा और भी सस्पेंसफुल!

KMP एक्सप्रेस वे पर हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना एवं विकास निगम (HSIIDC) की ओर से नई दरों में वृद्धि का प्रस्ताव है। पिछले साल एचएसआईआईडीसी की तरफ से ढाई फीसदी वृद्धि की गई थी, लेकिन उससे पिछले साल यह वृद्धि दर साढ़े सात फीसदी थी।

दरअसल, HSIIDC द्वारा हर साल 1 अप्रैल से नए सिरे से टोल टेंडर जारी किया जाता है। इसमें राशि भी बढ़ाई जाती है और टोल दरें भी महंगी की जाती हैं, मगर पिछले कुछ महीने से तो टोल का कलेक्शन लेबर रेट पर ही कराया जा रहा है। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Rajasthan: राजस्थान के लोगो के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 करोड़ की लागत से होगा सड़कों का निर्माण

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now