मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

HARYANA: ये है हरियाणा का सबसे छोटा जिला, राजस्व में टॉप

On: December 2, 2023 8:54 AM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा किसी परिचय का मोहताज नहीं है। भारत के इस राज्य से विदेशी जमीन पर कई भारतीय खिलाड़ियों ने भारत का डंका बजाया है। भारत के कृषि में इस राज्य का अहम योगदान है, जो गेहूं उत्पादन के लिए प्रमुख राज्यों की सूची में आता है। इसके अलावा यह राज्य सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं का भी घर है।Haryana: राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने एसडीओ योगेश को किया सस्पेंड

भारत के उत्तर में यदि प्रमुख राज्यों की बात करें, तो इसमें हरियाणा का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है, जो कि एक कृषि प्रधान राज्य भी माना जाता है।

 

Haryana  दिल्ली के उत्तरी पश्चिमी और दक्षिणी सीमाओं का निर्माण करते हुए दिल्ली के तीनों तरफ से घिरा हुआ राज्य है। यही वजह है कि हरियाणा का एक बड़ा क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सूची में शामिल है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: झाडली पावर प्लांट से किया था सामान चोरी, बेचने आया तो रेवाड़ी पकडा गया

HARYANA NEWS

हरियाणा भारत का यह राज्य देश का 17वां सबसे लोकप्रिय प्रदेश है। यह राज्य पंजाब और हिमाचल प्रदेश के उत्तर और राजस्थान से पश्चिम और दक्षिण में राज्य सीमा साझा करता है। ।

जानिए हरियाणा में कितने है जिले
भारत के सबसे अधिक जिले वाले राज्य की बात करें, तो वह उत्तर प्रदेश है, जहां कुल जिलों की संख्या 75 है। वहीं, भारत के उत्तर में स्थित हरियाणा की बात करें, तो यह राज्य 22 जिले वाला राज्य है। हरियाणा खुशहाल जिले के नाम से मशहूर है।Haryana School Holdiays List: विद्यार्थियो की बल्ले बल्ले, दिसंबर के महीने इतने दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टियां, देखिये लिस्ट

यह भी पढ़ें  Political News: कैप्टन अजय सिंह और चिरंजीव राव ने दिखाए तीखे तेवर, रेवाड़ी में आरोपो की लगा दी झडी

जानिए कोन सा जिल है सबसे छोटा
हरियाणा के सबसे छोटे जिले की बात करें, तो 22 जिलों में से सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है। प्रदेश का यह जिला क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा जिला है, जो की 189.9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। एनसीआर में औद्योगिक कस्बा एरिया को लेकर भले ही छोटा हो लेकर राजस्व को लेकर टॉप है।

1979 में बना था ये जिला
हरियाणा का फरीदाबाद जिला 15 अगस्त 1979 को गुरुग्राम जिले से अलग कर बनाया गया था। यह जिला ब्रज के सांस्कृतिक क्षेत्र में स्थित है। इस जिले में वर्तमान में छह विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें पृथला, फरीदाबाद एनआईटी, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तिगांव शामिल है ।रेवाड़ी से न्याय के लिए गृह मंत्री के पास पहुंचा परिवार

यह भी पढ़ें  Free SCOOTY Yojana: मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन विद्यार्थियों को मिलेगी फ्री स्कूटी

जिले के मध्य से होकर गुजरता है यह हाईवे
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के मध्य से भारत का राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-मथुरा आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 है, जिसे ग्रैंड ट्रंक रोड के नाम से भी जाने जाते हैं। यह हाईवे इस जिले के मध्य से गुजरता है। इस हाईवे का निर्माण शेरशाह सूरी के काल में किया गया था।

जिले की स्थापना किसन की थी, जानिए: हरियाणा के फरीदाबाद जिले की स्थापना शेख फरीद बुखारी ने की थी, जो कि जहांगीर के दरबार में कोषाध्यक्ष हुआ करते थे। यहां पहुंचने पर गोपी कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद के पास तालाब रोड पर उनके मकबरे को आज भी देखा जा सकता है।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now