Amit Shah: Haryana में लोकसभा में मात खाने के बाद अब बीजेपी ने विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। हरियाणा में वोट बैंक पटाने के 29 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) कुरुक्षेत्र में चुनाव जीतने की रणनीति बनाएंगे।
इसी के चलते यहां पर हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में करीब करीब ढाई हजार प्रमुख नेताओं से मथंन किया जाएगा और उन्हें जीत का मंत्र दिया जाएगा।
बता दे कि अक्टूबर माह में विधानसभा के चुनाव हो सकते है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारी भाजपा ने कमर कस ली है। इसी लिए जगह जगह लगातार बैठकों का दौर चालू हो गया है।

बैठक का तैयारियां पूरी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 27 जून को चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाकर जिम्मेदारियों सोपी गई है। हरियाणा के कुरूक्षे में होने वाली 29 जून की बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।
तीसरी बैठक कुरूक्षेत्र में: Haryana में विधानसभा की सीटोंं का भाजपा किसी भी कीमत खोना नहीं चाहती है। इसी लि पहले नई दिल्ली, पंचकूला और रोहतक के बाद अब भाजपा कुरुक्षेत्र में चंडीगढ़ में दो बड़ी बैठकें करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah भाजपा BJP कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 29 जून को Haryana के दौरे पर आ रहे हैं। दूसरी पार्टियो की इस बैठक पर निगांहें टिकी हुई है।
















