रेवाड़ी: यूट्यूब चैनलों पर तथ्यहीन और फर्जी खबरें प्रसारित करना तीन चैनलों के लिए भारी पड़ गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ गलत समाचार चलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की मांग उठी है।Haryana
दरअसल, राज्यमंत्री के निजी सचिव नरेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि कुछ यूट्यूब चैनल बिना तथ्यों की पुष्टि किए उनके बारे में भ्रामक खबरें चला रहे हैं। इस पर रामपुरा थाना पुलिस ने तीन चैनलों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।Haryana
जानकारी के मुताबिक, जिन यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई हुई है उनमें हिन्दुस्तान नाउ, हरियाणा रथ रेवाड़ी और खबरी जी शामिल हैं। शिकायत में कहा गया है कि इन चैनलों ने बिना किसी प्रमाण और तथ्य के भ्रामक सामग्री प्रसारित की, जिससे न केवल गलत संदेश फैला बल्कि उनकी साख को भी नुकसान पहुंचा।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शुरुआती जांच के बाद संबंधित चैनल संचालकों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
















