Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट है। इनमें हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, महेंद्रगढ़ शामिल है। इस दौरान गरज और चमक के साथ हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 30.07.2025 @ सुबह 5.15 बजे जारी… अगले तीन घंटों में हिसार, फतेहाबाद, जींद
कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, महेंद्रगढ़ जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित।

















